सलमान खान का पहला प्यार थी ये स्टारकिड, कॉलेज के बाहर घंटों करते थे इंतजार

Last Updated:May 19, 2026, 23:18 IST

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही, उतनी ही पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही.उनका नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महज 19 की उम्र में ही वह एक स्टारकिड पर फिदा हो गए थे.

नई दिल्ली. सलमान की जिंदगी में प्यार ने कई बार दस्तक दी. लेकिन हर बार उनकी प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान को पहला प्यार किससे हुआ था. जिसे वह अपनी बेगम भी बनाना चाहते थे.

सलमान खान का नाम अब तक संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना समेत कई एक्ट्रेसेस संग जोड़ा जा चुका है. उनके लव अफेयर के चर्चे भी खूब हुए. ललेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही वह एक हसीना पर दिल हार बैठे थे.

स्टारडम मिलने से पहले ही सलमान खान की जिंदगी में जो लड़की आई थीं, वो हैं अशोक कुमार की पोती और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बुआ शाहीन जाफरी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान उनसे बहुत प्यार करते थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सलमान खान शाहीन के दीवाने हुए घूमते थे. वह तो उन्हें अपने परिवार से भी मिलवा चुके थे. वह उनसे शादी करना चाहते थे. कई मीडिया रिपोर्टस में तो ये भी कहा गया है कि सलमान कॉलेज के दिनों में अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर घंटों उनका इंतजार करते थे.

दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था. सलमान तो उन्हें लेकर काफी सीरियस थे. सलमान के परिवार को भी शाहीन से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी. वह तो उन्हें अपने घर की बहू बनाना चाहते थे.

ये बात उस दौर की है, जब सलमान खान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम भी नहीं रखा था. लेकिन उसी दौरान उनकी और संगीता बिजलानी नजदीकियां बढ़ने लगीं. देखते ही देखते शाहीन और सलमान का रिश्ता टूट गया.

इसके बाद सलमान और संगीता बिजलानी के अफेयर के चर्चे होने लगे थे. जिम में शुरू हुआ ये प्यार धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था. दस साल तक दोनों का रिश्ता चला. दोनों की शादी तक भी बात पहुंच गई थी. लेकिन तभी उनकी जिंदगी में सोमी अली आ गईं.

बता दें कि सलमान खान का नाम ऐश्वर्या राय से भी जुड़ा. सबसे ज्यादा चर्चा में इन दोनों का ही नाम रहा. लेकिन सलमान की जिदंगी में प्यार कभी मुकम्मल न हो सका और इन दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति