केजरीवाल ने नितिन नवीन से पूछा- आप कौन? तो बरसीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, कहा- अहंकार अभी भी सातवें आसमान पर…

Rekha Gupta on Kejriwal Statement: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के नितिन नवीन बयान पर पलटवार किया है। AAP प्रमुख ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर कटाक्ष करते हुए पूछा था, “आप कौन हैं?” उनके इस बयान पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि समय हर प्रश्न का उत्तर देता है। अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका, आप कौन?

नितिन नबीन ने विपक्षी नेताओं पर साधा था निशाना

दरअसल, नितिन नवीन ने केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा था और हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने लखनऊ के एक कार्यक्रम में कहा कि मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके झांसे में आ जाएंगे। जब आपके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते  हैं, तो आप लोग मौन रहते हैं। सनातन का अपमान यूपी और देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमने विरासत को संजोया है, इसके लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां तक दी हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने X हैंडल पर नितिन नवीन के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “आप कौन हैं?” केजरीवाल के इसी बयान पर अब BJP नेताओं की ओर से पलटवार किया जा रहा है।

CM रेखा गुप्ता ने यूं किया पलटवार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के बयान पर निशाना साधते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल जी, 46 वर्षीय नितिन नवीन विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सबसे कम आयु में नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें बिहार की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का लगातार चार बार प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में संघर्ष करते हुए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय किया है। वर्तमान में, वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद के उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। यह उनका संक्षिप्त परिचय है।”

उन्होंने आगे कहा कि आप हताश और निराश हैं, इस बात से सभी अवगत हैं। लेकिन लगता है, आपका अहंकार अभी भी सातवें आसमान पर है। वैसे, कभी ममता जी ने भी पूछा था, “कौन अमित शाह?” समय हर प्रश्न का उत्तर देता है। अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका, आप कौन?

केजरीवाल के इस बयान पर बीजेपी के कई नेताओं की ओर से जवाब दिया जा रहा है। दिल्ली बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज समेत अन्य नेताओं ने भी पलटवार किया है।



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति