दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली स्पिनर…

Last Updated:June 14, 2026, 22:15 IST

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहला विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली पहली स्पिनर बन गईं. वहीं झूलन गोस्वामी के बाद दूसरी गेंदबाज बनीं जिसने ऐसा कमाल किया.

दीप्ति शर्मा 350 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली स्पिनर

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा ने एक और बड़ा कारनामा अंजाम दिया. टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पहला विकेट हासिल करने के साथ ही इतिहास के पन्ने में नाम लिखवाया. भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली पहली स्पिनर बन गई. वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाली भारतीय दिग्गज झूलन गोस्वामी के बाद दूसरी गेंदबाज बनीं.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया. ओपनर स्मृति मंधाना ने शानदार 68 रन बनाए जबकि ऋचा घोष ने आखिर में आकर 17 बॉल पर 34 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने तूफानी शुरुआत की और 5 ओवर में 38 रन बना डाले. कप्तान हरमनप्रीत कौर को जब विकेट की जरूरत थी तो दीप्ति शर्मा ने पहली सफलता दिलाई. गुल फिरोजा 9 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रही थी और उनको भारती फुलमाली के हाथों कैच करवाया.

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

पहला विकेट हासिल करने साथ ही दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए. भारत की तरफ से महिला क्रिकेट में वह 350 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बनीं. उन्होंने आयशा जफर का विकेट लेकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.

तीनों फॉर्मेट में दीप्ति का प्रदर्शन

दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए 6 टेस्ट में 22 विकेट हासिल किए हैं. वहीं 124 वनडे में उनके नाम 166 विकेट हैं. 145 टी20 इंटरनेशनल में 63 विकेट लेकर उन्होंने अपने 350 रन पूरे किए. दीप्ती शर्मा ने टेस्ट और टी20 में एक-एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा अंजाम दिया है. वहीं वनडे में 4 बार 5 विकेट अपने नाम किए हैं.

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति