देखते ही देखते कानपुर की हार्मनी सोसाइटी का टेढ़ा हुआ पिलर, नीचे खड़ी गाड़ियां चकनाचूर

Last Updated:July 03, 2026, 12:29 IST

Kanpur News: कानपुर में मानसून की तेज बारिश लोगों के लिए राहत के साथ आफत भी बन गई है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कें और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं. इस बीच, काकादेव से एक डरावनी तस्वीर सामने आई. यहां एक अपार्टमेंट का एक पिलर टेढ़ा हो गया. इससे पार्किंग में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

कानपुर में बिल्डिंग का एक पिलर टेढ़ा.

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच एक डरावनी तस्वीर सामने आई है. यहां के काकादेव इलाके के नवीन नगर स्थित हार्मनी अपार्टमेंट का एक पिलर टेढ़ा हो गया. इससे पूरी बिल्डिंग में दरार आ गई. जैसे ही लोगों को पता चला तो अफरा-तफरी मच गई. यहां तक कि पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के नवीन नगर स्थित Harmony Apartment में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिल्डिंग का एक पिलर टेढ़ा हो गया. पिलर में आई खराबी के बाद बिल्डिंग में दरारें दिखाई देने लगीं. इससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और KDA की टीम मौके पर पहुंची.

अधिकारियों ने किसी भी संभावित हादसे को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग में रह रहे 13 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और पूरी बिल्डिंग खाली करा दी. पिलर धंसने की वजह से बेसमेंट पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. अधिकारियों ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर बिल्डिंग की तकनीकी जांच शुरू करा दी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और प्रशासन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है. सोसाइटी में रहने वालों का कहना है की बारिश हो रही है. मगर, मेट्रो लाइन की खुदाई भी एक सबसे बड़ा कारण है.

तेज बारिश बनी आफत

कानपुर में मानसून की तेज बारिश लोगों के लिए राहत के साथ आफत भी बन गई है. पिछले चार घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कें और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं. काकादेव, स्वरूप नगर, नवीन नगर, जूही, गोविंद नगर, जवाहर नगर, ब्रह्मनगर, शीशामऊ नाला, ग्वालटोली समेत कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है.

जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित है और लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा है. बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों की भी पोल खोल दी है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अधिकांश नालों का पानी सड़कों पर बहता दिखाई दिया. कई स्थानों पर वाहन बंद हो गए, जबकि राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, ऐसे में शहरवासियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति