पढ़ाई के बाद नहीं मिली नौकरी, तो 8वीं पास युवा ने शुरू किया ये तगड़ा बिजनेस

Last Updated:May 07, 2026, 17:27 IST

Success Story: कुछ लोगों को पढ़ाई के बाद भी रोजगार नहीं मिल पाता और फिर वो बिजनेस के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन काफी कम लोगों को ही बिजनेस में सफलता मिल पाती है. ऐसी ही कहानी है यूपी के रहने वाले रिजवान की, जो पोल्ट्री फार्मिंग करके अच्छी कमाई कर रहे हैं.

रायबरेली: बेरोजगारी के इस दौर में कई बार युवा हताश हो जाते हैं, लेकिन कई ऐसे युवा भी हैं जो अपनी कार्य कुशलता के बल पर सफलता का एक नया आयाम गढ़ देते हैं. वहीं कई ऐसे युवा हैं, जो पढ़े-लिखे होने के बाद भी बेरोजगार हैं. कुछ ऐसे भी हैं जो किसी कारण से पढ़ाई नहीं कर सके हैं, जिसकी वजह से उन्हें नौकरी नहीं मिल सकी. ऐसी ही कुछ कहानी रायबरेली के रहने वाले मोहम्मद रिजवान की है, जो पारिवारिक मजबूरी की वजह से पढ़ाई नहीं कर सके.

उन्होंने अपनी मेहनत और कार्य कुशलता के बल पर वो कर दिखाया है, जो पढ़ाई न करने वाले या फिर बेरोजगार युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. दरअसल रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी गांव के रहने वाले मोहम्मद रिजवान पोल्ट्री फार्मिंग करके अच्छी कमाई कर रहे हैं.

बीते 10 सालों से कर रहे काम
लोकल 18 से बात करते हुए मोहम्मद रिजवान बताते हैं कि वह बीते 10 सालों से पोल्ट्री फार्मिंग का काम कर रहे हैं, जहां से उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है. उन्होंने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि वह 10 बिस्सा जमीन पर पोल्ट्री फार्म बनाए हुए हैं. साथ ही यहां पर वह 5 से 6 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं.

बैंक से कर्ज लेकर शुरू किया था कारोबार
पोल्ट्री फार्मिंग का काम उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर शुरू किया था. धीरे-धीरे उन्होंने बैंक का कर्ज भी चुकता कर दिया और वह अब इसके जरिए अपनी जिंदगी में सफलता के नित नए आयाम गढ़ रहे हैं. वह बताते हैं कि उन्होंने कक्षा आठ तक की पढ़ाई पूरी की है. घर की आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दिहाड़ी मजदूरी का काम शुरू कर दिया. इसके लिए वह बाराबंकी के रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां मुर्गी फार्म पर काम करने के लिए गए हुए थे.

मोबाइल फोन से ही हो जाती है बिक्री
वहीं से उन्होंने सोचा कि कि क्यों न स्वयं का काम किया जाए, जिससे अच्छा मुनाफा भी मिलेगा और कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा. फिर क्या था, इसी सोच को आगे बढ़ते हुए उन्होंने वापस घर जाकर बैंक से कर्ज लेकर स्वयं का मुर्गी फार्म शुरू कर दिया. अब वह इससे अच्छी कमाई करने के साथ ही कई लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं. मोहम्मद रिजवान का कहना है कि मुर्गियों की बिक्री के लिए भी कहीं आना-जाना नहीं पड़ता है. अब फार्म में तैयार मुर्गियों को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री कर दिया जाता है, जिससे आने-जाने का भी खर्च बच जाता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Rae Bareli,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति