करोड़ों की चोरी का मामला,सट्टे और शेयर मार्केट ने बनाया चोर

Last Updated:May 07, 2026, 17:46 IST

Barabanki Latest News: बाराबंकी जिले में करोड़ों की चोरी का मामला आया सामने,सट्टे और शेयर मार्केट में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए युवकों ने लाखों रुपए सहित करोड़ों के जेवरात की चोरी को अंजाम दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 5 युवकों को गिरफ्तार किया है और उनसे नकदी, जेवरात और बैंक खातों में जमा लाखों रुपये भी बरामद किये हैं.

हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा

शिवानी गुप्ता/बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले में करोड़ों रुपये की हाई प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है, जहां सट्टे और शेयर मार्केट में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए कुछ युवकों ने लाखों रुपए सहित करोड़ों के जेवरात की चोरी की है. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 5 युवकों को गिरफ्तार किया है और उनसे नकदी, जेवरात और बैंक खातों में जमा लाखों रुपये भी बरामद किये हैं. वही पीड़ित ने पुलिस को करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के कीमती जेवरात चोरी होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था.

सामने वाले बंगले में रहता था मुख्य आरोपी
जानकारी के मुताबिक पीड़ित अजय सिंह बघेल बाराबंकी स्थित C-5 बंगले मे रहते थे और वहीं मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह उनके सामने वाले बंगले में रहता था, जिसने शेयर बाजार मे हुए नुकसान के बाद अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी और करोड़ों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

सट्टे और शेयर मार्केट में घाटे के बाद बनाया प्लान
वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी को सट्टे और शेयर मार्केट में भारी नुकसान हुआ था, जिसके बाद आर्थिक तंगी और घाटे की भरपाई के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी.

सर्विलांस और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
वहीं पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई सीसीटीवी खंगाले थे, जिसके बाद सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले का खुलासा किया और जांच के दौरान आरोपियों की गतिविधियों और बैंक ट्रांजैक्शन को भी खंगाला. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए जेवरात एक सुनार को बेचे गए थे और उससे लाखों रुपए लिए गए थे. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 15 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं.

दो बैंक खातों में जमा 20 लाख रुपये कराए गए फ्रीज
पुलिस ने आरोपियों से जुड़े दो बैंक खातों में जमा करीब 20 लाख रुपये भी फ्रीज कराए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है. वहीं इस हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Bara Banki,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति