‘साहब, पत्नी तलाक मांग रही…पिटाई करती है’, फतेहपुर में पुलिस के चक्कर लगा रहा पति

Last Updated:May 07, 2026, 20:51 IST

Fatehpur ki local news : तलाक के लिए महिलाओं के प्रताड़ना की खबरें आती रही हैं, लेकिन यूपी के फतेहपुर का ये केस अलग है. यहां पत्नी ही तलाक मांग रही है. पिटाई भी करती है. तलाक न देने पर घर छोड़कर चली गई है. साथ में बच्चों को भी ले गई है. पीड़ित पति का आरोप है कि उसके पीछे ससुराल वाले पड़े हैं. धमकियां दे रहे हैं. उसने कोतवाली जाकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

पीड़ित पति सज्जाक अली का कहना है कि उसने कोतवाली जाकर न्याय की गुहार लगाई है.

फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर से अनोखा मामला सामने आया है. यहां पत्नी ही तलाक मांग रही है. पिटाई भी करती है. बात न मानने पर घर से चली गई. नकदी और गहने भी ले गई. तीन बच्चे भी साथ ले गई. पति पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है. आरोप है कि उसके पीछे ससुराल वाले पड़े हैं. धमकियां दे रहे हैं. पीड़ित युवक ने कोतवाली जाकर न्याय की गुहार लगाई है. पति का आरोप है कि उसकी पिटाई कर पत्नी तलाक मांगती रहती है. तलाक न देने पर महिला घर से फरार हो गई. महिला अपने साथ तीन मासूम बच्चों को भी ले गई है.

‘ससुरालवाले मिले हैं सर’
पति की पिटाई करने और तलाक मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है. महिला पर 5 हजार रुपये कैश और चांदी के जेवरात भी ले जाने का आरोप है. बच्चों के साथ जाते समय महिला CCTV कैमरे में कैद हो गई. युवक ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

‘हमारे पीछे लोग लगे’
मामला थाना कोतवाली के कबाड़ी मार्केट का है. पीड़ित पति सज्जाक अली ने बताया, ‘हमारी 8 साल पहले शादी हुई थी. अब पत्नी हमसे तलाक मांग रही है. लेकिन मैं साथ रहना चाहता हूं. ससुराल वाले धमकी दे रहे हैं. तुमको सजा दिलवा देंगे. मारेंगे-पीटेंगे. हमारे पीछे तीन-चार लोग पड़े हुए हैं. इसीलिए हम कोतवाली में शिकायत करने आए हैं. हमें न्याय चाहिए. तलाक का ये अनोखा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Fatehpur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति