‘रामायण’ बनाते वक्त ऐसी थी नीतेश तिवारी की हालत, रणबीर कपूर के सवालों पर दिया जवाब

Last Updated:May 22, 2026, 12:22 IST

‘दंगल’ के डायरेक्टर नीतेश तिवारी 52 साल के हो गए हैं. उनके बर्थडे के मौके पर रामायण के प्रोड्यूसर ने रणबीर कपूर के साथ वाला उनका एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रणबीर, नीतेश से रामायण बनाने के बारे में सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं. नीतेश उनके सवालों का जवाब दे रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

नीतेश तिवारी के बर्थडे पर नमित मल्होत्रा ने अनदेखा वीडियो शेयर किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्रैब)

मुंबई. ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सुपरिहट फिल्में देने वाले डायरेक्टर नीतेश तिवारी का आज जन्मदिन है. वह इन दिनों ‘रामायणम्’ पर काम कर रहे हैं. इस मचअवेटेड फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वह श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं. नीतेश के बर्थडे के मौके पर ‘रामायाणम्’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर और नीतेश फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए नमित ने लिखा, “प्रिय नितेश सर, जैसा कि सभी आपको कहते हैं, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और आने वाले साल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.”

नमित मल्होत्रा ने आगे लिखा, “हमने एक ऐसा सफर तय किया है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. आपके साथ इतने करीब से काम करना मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक रहा है. आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला और यह देखना भी कि आप हर किसी और हर चीज को कितनी स्पष्टता और शांति के साथ संभालते हैं.”

नमित मल्होत्रा ने लिखा,”विषय की आपकी समझ, कहानी को सहजता से कहने और उसे जीवंत बनाने की आपकी कला वाकई में बहुत आकर्षक है. मैं आपकी इस बात की भी सराहना करता हूं कि आप सभी के साथ कितनी गरिमा और सम्मान के साथ काम करते हैं. आपको और भी ताकत मिले ताकि आप हमारे देश की सबसे बड़ी कहानी को दुनिया के लोगों तक सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ पहुंचा सकें.”

नीतेश तिवारी ने बताए ‘रामायण’ बनाते वक्त थी ये जिम्मेदारी

नमित मल्होत्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें रणबीर कपूर सवाल पूछते हैं, “नीतेश सर, जब नमित ने आपको ऑफर किया रामायण जैसी दुनिया बनाने के लिए तो आपको क्या विचार आए?” इस पर नीतेश कहते हैं,”आत्मविश्वास, चुनौती भरा और प्रेरणा, ये सब एक साथ था. रामायण जैसी फिल्में बनाना बहुत सारी नैतिक जिम्मेदारी देता है. आपको सही तरीके से कहना है. “

नीतेश तिवारी ने बताया 6 साल से कर रहे हैं ‘रामायण’ पर काम

नीतेश तिवारी इसके अलावा इंस्पिरेशन और चैलेंज भी बताते हैं. वह कहते हैं कि ‘रामायण’ जैसी दुनिया माइंड ब्लोइंग कहानी है. इसे लेकर कोई संशय नहीं है. उन्होंने बताया कि 6 साल पहले ही नमित और उन्होंने काम करना शुरू किया. इतने साल से इस पर काम कर रह हैं.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति