कन्नौज में कार हादसे का शिकार हुआ BJP नेता, घर में शादी की तैयारी के बीच मातम

Last Updated:May 08, 2026, 18:01 IST

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में एक भाजपा नेता की कार हादसे में मौत हो गई. कल तक जिस घर में बहन के तिलक की शहनाइयां गूंजने की तैयारी थी, आज वहां चीख-पुकार मची है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन था ये युवा नेता और कैसे हुआ ये बड़ा हादसा.

भाजपा नेता की कार एक्सीडेंट में मौत

कन्नौज: कन्नौज की सियासत के उभरते सितारे और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी के साथ नियति ने ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया. कल तक जिस घर में बहन के तिलक की शहनाइयां गूंजने की तैयारी थी, आज वहां चीख-पुकार मची है. यह घटना कन्नौज के हरदोई स्थित माधौगंज-कन्नौज मार्ग पर मटियामऊ के पास घटी, जिसने 30 साल के एक युवा नेता की जान ले ली.

बताया जा रहा है कि कन्नौज का रहने वाला प्रशांत अपने साथियों के साथ सीतापुर के सिंधौली से दोस्त शुभम तिवारी की बहन का तिलक चढ़ाकर थार गाड़ी से वापस लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में थार बेकाबू हो गई और सीधे खाई में जा गिरी. रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को कन्नौज जिला अस्पताल पहुंचाया.

नहीं बच पाया युवा नेता प्रशांत
हालत नाजुक देखते हुए प्रशांत और शुभम को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों की लाख मशक्कत के बाद भी प्रशांत को नहीं बचाया जा सका. वहीं, विकास पांडेय, बादल तिवारी, अमन और निशांत अग्निहोत्री अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. प्रशांत के पिता गोपाल त्रिपाठी खुद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं. प्रशांत न केवल एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से थे, बल्कि भाजपा के बेहद लोकप्रिय युवा नेता थे.

पत्नी और 4 साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल
जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही पूरे घर में चीख-पुकार मच गई. पत्नी मानसी और चार साल की मासूम बेटी कनिका का रो-रोकर बुरा हाल है. किसी ने सोचा भी नहीं था कि खुशियों भरा यह सफर ऐसे खूनी मोड़ पर खत्म होगा. पुलिस ने फिलहाल मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर को सामने ला दिया है. जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि प्रशांत की उम्र 30 साल थी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Kannauj,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति