Last Updated:May 22, 2026, 20:24 IST
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान 2025 मिस वेनेजुएला एंड्रिया डेल वाल पर उनके होटल के कमरे में हिंसक हमला हुआ. यह हमला उनकी सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना ने किया. चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मेहमानों की सूचना पर पुलिस ने मौके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. एंड्रिया ने बहादुरी दिखाते हुए खून से सने चेहरे और बिखरे कमरे का एक खौफनाक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह लगुना का असली चेहरा दुनिया के सामने लाने की बात कर रही हैं.
ख़बरें फटाफट
पीड़ित एंड्रिया डेल वाल 2025 की मिस वेनेजुएला हैं. (फोटो साभार: Instagram@andreadelval)
नई दिल्ली: 2025 मिस वेनेजुएला एंड्रिया डेल वाल के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाली घटना घटी है. फेस्टिवल के बीच उनके होटल के कमरे में उन पर जानलेवा और हिंसक हमला किया गया. यह हमला किसी अनजान ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी ही मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना ने किया. वे 33 साल के हैं. वीडियो में भी वह सोफे पर आराम से बैठे दिख रहे हैं. होटल के उसी फ्लोर पर ठहरे अन्य मेहमानों को जब कमरे से अचानक जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने और मारपीट की भयानक आवाजें सुनाई दीं, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स को दी. इसके बाद, तुरंत पुलिस को बुलाया गया और जियोवानी लगुना को मौके पर ही धर-दबोचा गया.
एंड्रिया ने पूरे हादसे के दौरान बेहद बहादुरी दिखाते हुए अपने फोन पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एंड्रिया का पूरा चेहरा खून से सना हुआ है और वह गहरे सदमे में हैं. कमरे का सारा सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा है, जो साफ बयां कर रहा है कि वहां कितनी बर्बरता से हातापाई हुई थी. वहीं, हमलावर जियोवानी लगुना वीडियो के एक कोने में चुपचाप बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, दूसरी फुटेज में वह हाथ में जूता पकड़े मिस वेनेजुएला को मारने की मुद्रा में बैठा हुआ दिख रहा है.
🇻🇪 Miss Venezuela 2025, Andrea del Val violently assaulted in her hotel room at the Cannes Film Festival
Her celebrity stylist, 33-year-old Giovanni Laguna, was arrested at the scene after other guests reported hearing shouting and sounds of a violent struggle.
एंड्रिया के हौसले की हुई तारीफ
खून से लथपथ होने के बावजूद एंड्रिया ने कैमरे के सामने स्पेनिश भाषा में अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने भारी आवाज में तंज कसते हुए कहा, ‘देखो, यह सब जियोवानी लगुना ने किया है. बहुत-बहुत बधाई हो, जियोवानी…मैं चाहती ही थी कि तुम दुनिया के सामने अपनी असली पहचान और अपना असली चेहरा दिखाओ.’ इस दिल दहला देने वाली घटना ने फैशन और सिनेमा जगत को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है. हर कोई एंड्रिया के हौसले की तारीफ करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.
About the Author
Abhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Delhi,Delhi,Delhi











