Last Updated:October 09, 2025, 21:20 IST
Fenesta Open tennis: फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में स्निग्धा कांता, मनन अग्रवाल, तविश पाहवा, पद्मा रमेशकुमार और आरव मुले सेमीफाइनल में पहुंचे.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली: स्निग्धा कांता और मनन अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. लड़कियों के अंडर-16 एकल क्वार्टर फाइनल में स्निग्धा ने दीया चौधरी को 6-4, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया.
अग्रवाल ने लड़कों के अंडर-16 क्वार्टरफाइनल में यशविन दहिया को 6-1, 6-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई.
आठवें वरीय तविश पाहवा अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए शौर्य भारद्वाज को 3-6, 7-6, 6-3 से हराकर लड़कों के अंडर-16 एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे.
इस बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त पद्मा रमेशकुमार ने कृषिका गौतम को 6-4, 6-1 से हराकर लड़कियों के अंडर-14 एकल वर्ग के अंतिम चार में जबकि आरव मुले ने कबीर परमार को 6-3, 6-1 से हराकर लड़कों के अंडर-14 एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 09, 2025, 21:20 IST










