यूपी के इस जिले में है मौजूद हैं तीन यूनेस्कों स्थल, मुगलों की थी राजधानी. जाने इतिहास

Last Updated:May 09, 2026, 17:32 IST

उत्तर प्रदेश के आगरा को मुगलों को राजधानी कहा जाता है. आगरा का ताजमहल देश दुनिया में मशहूर है. उत्तर प्रदेश में सिर्फ आगरा ही एक ऐसा शहर है जहां एक साथ तीन युनेस्को विश्व धरोहर मौजूद है. दरअसल यह तीनो मुख्य धरोहर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी है. यह तीनो ही ईमारत अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को मुगलों को राजधानी कहा जाता है. आगरा का ताजमहल देश दुनिया में मशहूर है. उत्तर प्रदेश में सिर्फ आगरा ही एक ऐसा शहर है जहां एक साथ तीन युनेस्को विश्व धरोहर मौजूद है. दरअसल यह तीनो मुख्य धरोहर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी है. यह तीनो ही ईमारत अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है.

जहां ताजमहल को मोहब्बत की निशानी के तौर पर देखा जाता है तो वहीं आगरा किले में रहकर कई वर्षो तक मुग़लों ने देश पर हुकूमत की थी और फतेहपुर सिकरी बादशाह अकबर द्वारा बसाया एक शहर था. जो बादशाह अकबर के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थल था. वर्तमान में यह तीनो ईमारते भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन सरंक्षित है और युनेस्को विश्व धरोहर घोषित है.

ताजमहल हैमोहब्बत की निशानी

इतिहास के जानकार सक्षम मिश्रा ने बताया कि ताजमहल जिसका निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने कराया था. सन 1631 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो वर्ष 1648 में बनकर तैयार हुआ. बादशाह शाहजहाँ ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज़ की याद में यह खूबसूरत ईमारत बनवाई थी. जहाँ वर्तमान में बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ की कब्र बनी हुई हैं. ताजमहल कि भव्य ईमारत मुग़ल, फ़ारसी और भारतीय शैलियों एक शानदार मिश्रण है. इसकी खूबसूरत सफ़ेद संगमरमर पर शानदार तरिके से नक्कासी और खूबसूरत तरिके से तरासा गया है. उन्होंने बताया कि सन 1983 में ताजमहल को युनेस्को विश्व धरोहर स्थल चुना गया था.

आगरा किला जहां रहकर मुगलों ने हुकुमत की

इतिहासकार बताते है कि ताजमहल के अलावा आगरा किला भी भी युनेस्को विश्व धरोहर घोषित है. इसे भी सन 1983 में युनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त हुआ था. एक दौर था जब आगरा किले से पुरे देश पर मुग़लों की हुकूमत हुआ करती थी. लाल बलुआ पत्थरों से बना यह किला बेहद खूबसूरत है. यह आगरा किला ताजमहल से करीब 2.5 किलोमीटर दुरी पर स्थित है. बादशाह औरंगजेब ने अपने शासन के दौरान अपने पिता शाहजहाँ को इसी किले में बंदी बना कर रखा था. जहाँ बंदी ग्रह से शाहजहाँ सिर्फ ताजमहल को निहारते रहते थे.

फतेहपुर सिकरी बादशाह अकबर का सबसे पसंदीदा स्थल

आगरा में ताजमहल, आगरा किला के बाद फतेहपुर सिकरी को भी युनेस्को विश्व धरोहर घोषित किया हुआ है. इस भव्य ईमारत को सन 1986 में युनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा मिला था. इस ईमारत का निर्माण मुग़ल बादशाह अकबर ने कराया था. इतिहास के अनुसार इसे सन 1571 में बनवाना शुरू किया जो 1573 में बनकर पुरा हुआ था. फतेहपुर सिकरी अपने लाल बलुआ पत्थर की वस्तुकला, बुलंद दरवाजा और सूफ़ी संत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के लिए काफी मशहूर है. वर्तमान में तीनो धरोहर को देखने के लिए देश के कोने कोने से देशी – विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Agra,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति