पहले दिन भारत का दबदबा, यशस्वी जायसवाल 173 पर नाबाद लौटे, स्कोर: 318/2

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हुआ. पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने दो विकेट खोकर 318 रन बनाए.

यशस्वी जायसवाल 173 और शुभमन गिल 20 रन पर नाबाद लौटे. अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी. यह टेस्ट मैच ढाई दिन में खत्म हो गया था. आउट होने वाले बल्लेबाजों में केएल राहुल और साई सुदर्शन रहे.

चलिए आपको पहले दिन क्या-क्या हुआ सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं.

October 10, 202517:01 IST

IND vs WI LIVE: पहले दिन का खेल खत्म

यशस्वी जायसवाल के नाबाद 173 और साई सुदर्शन की 87 रन की पारी के बूते भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होते तक दो विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए हैं. स्टंप्स पर भारत का स्कोर: 318/2 रहा.

October 10, 202516:14 IST

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने पूरे किए 150 रन

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने 150 रन का माइलस्टोन पूरा कर लिया है. अब उनकी निगाहें डबल सेंचुरी की ओर होंगी. इसी के साथ वह 23 साल की उम्र से पहले 150+ का स्कोर 5 बार बनाने वाले पहले भारतीय बैटर बन चुके हैं.

October 10, 202515:59 IST

यशस्वी जायसवाल ने 150 के करीब

अच्छी शुरुआत को अर्धशतक, अर्धशतक को शतक और शतक को दोहरे शतक में कैसे तब्दील किया जाता है ये यशस्वी जायसवाल अच्छे से जानते हैं. 217 गेंदों में 143 रन पर नाबाद हैं. गिल 14 रन पर नॉटआउट हैं. भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए हैं.

October 10, 202515:22 IST

LIVE: शतक से चूके साई सुदर्शन

तीसरे नंबर पर उतरे साई सुदर्शन 87 रन पर आउट हो गए. इस तरह भारत को 251 रन पर दूसरा झटका लगा है. सुदर्शन वारिकन की गेंद पर LBW आउट हुए.

October 10, 202514:13 IST

IND vs WI: टी-सेशन तक का खेल पूरा

चायकाल तक का खेल पूरा हो चुका है. भारत एक विकेट के नुकसान पर 220 रन बना चुका है. यशस्वी जायसवाल 162 गेंद में 111 रन पर नाबाद हैं. साई सुदर्शन 132 गेंद में 71 रन पर नॉटआउट लौटे.  इस सेशन में 30 ओवर में 126 रन बने और भारत ने एक भी विकेट नहीं गंवाया.

October 10, 202513:43 IST

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने ठोकी सेंचुरी

साल 2023 में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ दो साल के भीतर सातवां टेस्ट शतक जड़ दिया है. सेंचुरी के बाद उनके सेलिब्रेशन की चर्चा शुरू हो चुकी है. हेलमेट उतारकर उन्होंने दोनों हाथ हवा में उठाए और उंगलियों से दिल बनाने का इशारा किया. पवेलियन में बैठे रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की रिएक्शन देखने लायक था.

October 10, 202513:13 IST

LIVE: सुदर्शन ने ठोकी करियर की दूसरी फिफ्टी

इंग्लैंड दौरे पर मिला-जुला प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन का बल्ला आखिरकार दूसरे टेस्ट में चल रहा है. तीसरे नंबर पर उतरे सुदर्शन लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बाउंड्री के साथ अपने करियर की दूसरी फिफ्टी ठोक दी.

October 10, 202513:02 IST

IND vs WI: सुदर्शन भी फिफ्टी के करीब

केएल राहुल के बाद तीसरे नंबर पर उतरे साई सुदर्शन तेजी से अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. वह 80 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं.

October 10, 202512:20 IST

IND vs WI Live Score: जायसवाल की फिफ्टी, स्कोर 106/1

IND vs WI Live Score: ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 82 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा. वह 10 चौके जड़ चुके हैं. लंच के बाद जायसवाल ने अपना गियर बदला और आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. भारत 1 विकेट पर 106 रन बना चुका है. साई सुदर्शन के साथ जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर ली है.

October 10, 202511:34 IST

IND vs WI Live Score: लंच ब्रेक पर भारत का स्कोर 94/1

IND vs WI Live Score: भारत ने लंच ब्रेक पर पहली पारी में 1 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं.  यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर है. भारत ने पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया.

October 10, 202511:07 IST

IND vs WI Live Score: केएल राहुल आउट, भारत का स्कोर 62/1

IND vs WI Live Score:  केएल राहुल के रूप में भारत ने पहला विकेट गंवा दिया है. राहुल 54 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जोमेल वॉरिकन की गेंद  पर विकेटकीपर तेविन इमलाच ने स्टंप आउट किया. भारत ने 18 ओवर में 62 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है.

October 10, 202510:56 IST

IND vs WI Live Score: भारत की फिफ्टी, जायसवाल-राहुल क्रीज पर

IND vs WI Live Score:  भारत ने 16वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर है. वेस्टइंडीज की टीम विकेट की तलाश में है.

October 10, 202510:54 IST

IND vs WI Live Score: राहुल-जायसवाल क्रीज पर, भारत का 14 ओवर में स्कोर 39/0

IND vs WI Live Score: भारत ने शुरुआती 14 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर है. राहुल 26 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि जायसवाल 20 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

October 10, 202510:06 IST

IND vs WI Live Score: भारत की धीमी शरुआत, 6 ओवर में स्कोर 15/0

IND vs WI Live Score: भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए धीमी शुरुआत की है.  केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन जोड़ लिए हैं.  राहुल 9 और जायसवाल 5 रन पर नाबाद हैं.

October 10, 202509:48 IST

IND vs WI Live Score: केएल राहुल-जायसवाल की जोड़ी मोर्चे पर

IND vs WI Live Score: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. दोनों भारतीय स्कोर को धीरे धीरे आगे बढ़ा रहे हैं. वेस्टइंडीज को पहले विकेट की तलाश है.

October 10, 202509:11 IST

IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंग 11

IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है.  जो टीम अहमदाबाद में खेली थी वहीं टीम दिल्ली टेस्ट में भी उतरी है. यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान ), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज.

October 10, 202509:05 IST

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला

IND vs WI Live Score: भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. दिल्ली में जारी इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट पहले दिन बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है.

October 10, 202508:49 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की संभावित इलेवन

IND vs WI Live Score: जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, एलिस एथनेज, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोमेल वार्रिकन, जोहान लेने/जेडिया ब्लेड्स, जेडन सील्स.

October 10, 202508:48 IST

IND vs WI Live Score: भारत की संभावित इलेवन

IND vs WI Live Score: भारतीय टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ दिल्ली टेस्ट में उतर सकती है.  शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत  बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

October 10, 202508:43 IST

नमस्कार

न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें आज से दूसरे टेस्ट मैच में आमने सामने हैं. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति