Bigg Boss 19 Written Update Day 39: कैप्टेंसी की रेस से बाहर हुए ये घरवाले, अभिषेक से भिड़े अमाल-शहबाज

मुंबई. Bigg Boss 19 Written Update Day 39:  ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से होती है. बिग बॉस सभी को एक्टिविटी एरिया में बुलाते हैं. बिग बॉस पहले राउंड के लिए शहबाज को केयरटेकर बनाते हैं. घर में दो जेल बनी है. इसमें घरवालों को घुसना होता है. टास्क शुरू होता है. घंटी बजने पर सभी लोग केज में घुसते हैं. शहबाज एक टीम का केज खोलते हैं. फिर उनमें से सबसे आगे बशीर आते हैं. बशीर, अभिषेक बजाज और प्रणित का अंडा गंदे डायनासोर को खिलाकर कप्तानी की रेस से बाहर करते हैं.

बिग बॉस अगले राउंड के लिए कुनिका सदानंद को केयरटेकर बनाते हैं. टाइम होने पर कुनिका केज खोलती हैं. इसमें अश्नूर जीतती हैं और वह अमाल का अंडा उठाकर डायनासोर को खिलाती हैं. फिर अश्नूर, फरहाना का अंडा डायनासोर को खिलाती हैं. वहीं, मृदुल केज की रस्सी पकड़ खींचते हैं, तो बिग बॉस उन्हें डांटते हैं. वहीं, अभिषेक और अमाल के बीच बहस होती है.

View this post on Instagram


फिर से टास्क शुरू होता है. इस बार प्रणित केयरटेकर बनते हैं. वह फरहाना को फेक बताते हैं. नागिन बताते हैं. फिर केज खुलता है और अभिषेक को इस राउंड में विनर बताते हैं. वह शहबाज और बशीर का अंडा डायनासोर को खिलाते हैं. बिग बॉस आज के दिन का टास्क खत्म करने का अनाउंस करते हैं. इसके बाद, अश्नूर और फरहाना के बीच नोंकझोंक होती है. फरहाना, अभिषेक और अश्नूर बर्तन धोने के लिए बोलती हैं. लेकिन इसे ही लेकर दोनों लड़ बैठते हैं.

View this post on Instagram

तान्या और नीलम से अलग हो रहे अमाल

नेहल, फरहाना को समझाती हैं. वहीं, अमाल, शहबाज और जिशान मस्ती करते हैं. नीलम और तान्या को लगता है कि अमाल उनसे अलग हो गए हैं. देर रात अश्नूर चावल बनाती हैं और जिशान वो चावल खाते हैं. तान्या इसपर गुस्सा होती हैं. जिशान को कहती हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. शहबाज भी चावल खाने को लेकर जिशान पर तंज कसते हैं. अमाल अकेले में ‘अहसान तेरा होगा’ गाते हैं. वहीं, अश्नूर और अभिषेक कुछ खास बात करते हैं.

‘बिग बॉस 19’ का 40वां दिन

40वें दिन की शुरुआत ‘मुकाबला’ गाने से होती है. तान्या, जिशान से गुस्सा होती हैं. जिशान, तान्या को गलतफहमी पालने से मना करती हैं. तान्या, अमाल से बात करने से मना करती हैं. अमाल, रीजन मांगते हैं. तान्या रीजन बताती हैं. वहीं, जिशान अश्नूर को ब्लैक कॉफी लाकर देने की एक्टिंग करने के लिए बोलते हैं. अश्नूर जब ऐसा करती हैं, तो तान्या जिशान से नाराज होती हैं.

अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच लड़ाई

वहीं, डेन्यूब सोफे पर अभिषेक लेटे रहते हैं. फिर अमाल और शहबाज भी वहीं आते हैं. दोनों, अभिषेक को फरहाना से लड़ने के तरीके लेकर समझाते हैं. इस बीच प्रणित का जिक्र होता है, तो अमाल उसे बुज़दिल बताते हैं. प्रणित के आते ही अभिषेक, अमाल की बात बताते हैं. फिर प्रणित, अमाल और शहबाज को खच्चर बोलते हैं.अभिषेक और प्रणित एक तरफ और दूसरी तरफ अमाल और शहबाज बदेशा एक तरफ होकर बहस होती है. अभिषेक, शहबाज को पालतू कुत्ता बोलते हैं. फिर शहबाज, अभिषेक को पालतू कुत्ता के बच्चा बताते हैं. फिर अभिषेक अग्रेसिव हो जाते हैं. दूसरी तरफ, गौरव खन्ना और जिशान घरवालों के बिहेवियर को लेकर बात करते हैं.

डायना पार्क में फिर शुरू हुआ कैप्टेंसी टास्क

बिग बॉस फिर डायनो पार्क में कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत करने के लिए बोलते हैं. नियम में थोड़े बदलाव किया है. इस राउंड के लिए अमाल को केयरटेकर बनाया गया. इस राउंड में शहबाज जीतते हैं और वह अश्नूर का अंडा उठाकर डायनासोर के मुंह में डालते हैं. राउंड पूरा होने के बाद जिशान कहते हैं कि शहबाज की वजह से उनका ग्रुप टूटेगा. अमाल माफी मांगते हैं. जिशान और अमाल फिर गेम डिस्कस करते हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति