आखिर ऐसा क्या देखा? 8 साल के बच्चे से मिलने के लिए उतावले हुए सीएम योगी

Last Updated:May 09, 2026, 17:53 IST

Saharanpur News: जब से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के एक 8 साल के बच्चे से मुलाकात की है, तब से सोशल मीडिया पर इस बच्चे की काफी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन है 8 साल का यह बच्चा, जिससे मिलने के लिए खुद सीएम योगी भी उतावले हो गए.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में चुनावी दौर शुरू हो चुका है और चुनावी दौर में अक्सर बड़े-बड़े नेताओं के हमशक्ल या उनके पद चिन्हों पर चलने वाले, उनकी वेशभूषा को धारण करने वाले लोग चर्चाओं में आने लगते हैं. ऐसा ही कुछ सहारनपुर में उस वक्त हुआ, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर की देवबंद विधानसभा में करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. उस समय 8 वर्षीय छोटा-सा बच्चा संस्कार चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही वस्त्र धारण कर जनसभा में पहुंचा.

उस बच्चे ने सभी का ध्यान अपनी ओर तेजी से आकर्षित किया और लोगों ने उसको ‘छोटा योगी’ नाम दिया. उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने खुद उस बच्चे को बुलाकर उससे बात की और उसको खाने के लिए चॉकलेट भी दी. इसके बाद से वह बच्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उस बच्चे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जैसा बनने का क्या कारण ,है उसको जानने के लिए लोकल 18 की टीम संस्कार चौधरी के घर पहुंची.

8 वर्षीय बच्चे से सीएम योगी ने की बात
8 वर्षीय संस्कार चौधरी ने बात करते हुए बताया कि उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुछ बातें बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती हैं, जिसमें से सबसे अच्छी बात है कि वह सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं. वह पिछले 3 साल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जता रहे थे, लेकिन मिल नहीं पाए. इस बार मौका भी था और दस्तूर भी, उन्हीं के क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ की जनसभा थी और उन्होंने एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ से मिलने का प्रयास किया और वह सफल रहे. इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही अपनी वेशभूषा धारण की और वहां पर लोगों ने उनको खूब पसंद किया. यहां तक कि योगी आदित्यनाथ भी उनको देखकर उनसे मिले बिना नहीं रह पाए.

हर घर से निकले एक योगी, यही है परिवार की आशा
संस्कार चौधरी के पिता और बाबा जी बताते हैं कि वह शुरू से ही संघ से जुड़े रहे हैं और योगी आदित्यनाथ को बहुत पसंद करते हैं. उनकी विचारधारा कही ना कहीं उनके बच्चों में भी आए, इसलिए उन्होंने अपने इस छोटे से बच्चे को योगी आदित्यनाथ जैसा ही बनना शुरू कर दिया है. उनका मानना है कि हर घर में एक योगी होना बहुत जरूरी है, तो क्यों ना हम अपने घर के हर एक बच्चे को योगी आदित्यनाथ के जैसा ही बनाएं. उन्होंने कहा कि हमारा यह छोटा सा बच्चा बड़ा होकर योगी आदित्यनाथ के पद चिन्हों पर ही चले, ऐसी आशा है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Saharanpur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति