17 महीने बाद शाहीन अफरीदी की वापसी, पाकिस्तानी टीम ने सुधारी सबसे बड़ी भूल
Last Updated:October 10, 2025, 19:23 IST
PAK vs SA Test Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए शाहीन शाह अफरीदी की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई है. उन्हें 17 महीने बाद टेस्ट टीम में मौका मिला है.
ख़बरें फटाफट
लाहौर: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की करीब 17 महीनों के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी हो रही है.
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 12 अक्टूबर से लाहौर में शुरू होगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में यह दोनों टीमों का पहला मैच होगा.
पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने 16 सदस्यीय टीम में चार विशेषज्ञ स्पिनरों को शामिल किया है. ऐसी चर्चा है कि ये मैच स्पिनरों की मददगार पिच पर खेले जाएंगे, लेकिन टीम पहले टेस्ट में संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरेगी.
शाहीन शाह अफरीदी, खुर्रम शहजाद के साथ नई गेंद संभालेंगे, जबकि स्पिन का दारोमदार नौमान अली और साजिद खान पर होगा. 25 साल के शाहीन ने मई 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था.
दक्षिण अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी चैंपियनशिप का फाइनल जून में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता था. टीम को पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में हालांकि कप्तान तेम्बा बावुमा की सेवाएं नहीं मिलेंगी. वह चोटिल होने के कारण इस दौरे पर नहीं आए हैं.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 10, 2025, 19:23 IST











