संजू सैमसन की रणजी ट्रॉफी में वापसी, लेकिन बदल गया केरल का कप्तान?

होमखेलक्रिकेट

संजू सैमसन की रणजी ट्रॉफी में वापसी, लेकिन बदल गया केरल का कप्तान?

Last Updated:October 10, 2025, 23:26 IST

Sanju Samson Ranji Trophy: महाराष्ट्र के खिलाफ मोहम्मद अजहरूद्दीन की अगुवाई वाली केरल की टीम में संजू सैमसन को जगह मिली है. कप्तानी मोहम्मद अजहरुद्दीन करेंगे.

ख़बरें फटाफट

संजू सैमसन

कोच्चि: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 15 अक्टूबर से तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले महाराष्ट्र के खिलाफ 2025-26 सत्र के पहले मैच में केरल की टीम में वापसी करेंगे.

सैमसन के लिए मौजूदा सत्र में यह लाल गेंद प्रारूप का पहला मैच होगा. वह दलीप ट्रॉफी या ईरानी कप का हिस्सा नहीं थे.

इस 30 साल के खिलाड़ी ने प्रथम श्रेणी में अपना पिछला मैच बीते साल अक्टूबर में कर्नाटक के खिलाफ खेला था. मोहम्मद अजहरुद्दीन को केरल का कप्तान बनाया गया है.

हाल ही में दलीप ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सचिन बेबी की जगह ली है. सचिन बेबी की कप्तानी में टीम पिछले साल रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी.

केसीए के एक सूत्र ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अजहरुद्दीन को कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि संजू टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. हम नेतृत्व की भूमिका में निरंतरता की उम्मीद कर रहे थे.’

भारत 29 अक्टूबर से आठ नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलेगा. यह मुकाबले रणजी ट्रॉफी के दूसरे, तीसरे और चौथे दौर के मैचों के साथ होंगे.

केरल को एलीट ग्रुप बी में कर्नाटक, पंजाब, सौराष्ट्र, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और गोवा के साथ रखा गया है.

केरल की टीम: मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान), बाबा अपराजित (उप-कप्तान), संजू सैमसन, सचिन बेबी, रोहन एस कुन्नूमल, वत्सल गोविंद, अक्षय चंद्रन, सलमान निजार, अंकित शर्मा, एमडी निधिश, बेसिल एनपी, एडेन एप्पल टॉम, अहमद इमरान, शॉन रोजर, अभिषेक पी नायर.

मुख्य कोच: अमय खुरासिया.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2025, 23:26 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति