फरहान अख्तर को ड्राइवर ने लगाया 12 लाख का फटका, 3 साल से चल रहा था चोरी का खेल, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Last Updated:October 04, 2025, 12:28 IST

फरहान अख्तर के ड्राइवर नरेश सिंह ने पेट्रोल पंप कर्मचारी अरुण सिंह के साथ मिलकर तीन क्रेडिट कार्ड से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, मामला पुलिस जांच में है.

ख़बरें फटाफट

फरहान अख्तर के परिवार ने शिकायत दर्ज करा दी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर के परिवार में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. फरहान अख्तर के परिवार के भरोसेमंद ड्राइवर पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है. ड्राइवर ने फरहान अख्तर के क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल कर करीब 12 लाख रुपये की ठगी की. जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने यह 12 करोड़ रुपये का ये झोल अकेले नहीं बल्कि बांद्रा के एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया है.

पुलिस के मुताबिक, 35 साल के आरोपी ड्राइवर नरेश सिंह ने यह धोखाधड़ी बांद्रा स्थित एक पेट्रोल पंप कर्मचारी अरुण सिंह के साथ मिलकर की. नरेश ने फरहान के नाम पर रजिस्टर्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पेट्रोल पंप पर बार-बार किया, लेकिन गाड़ी में डीजल नहीं भराता था. वह कार्ड स्वाइप करता था और अरुण उसे नकद पैसा दे देता था और हर बार 1000 से 1500 रुपये अपनी कमीशन के रूप में रख लेता था.

तीन अलग-अलग क्रेडिट कार्ड का हो रहा था इस्तेमाल

यह मामला 1 अक्टूबर को तब सामने आया, जब हनी इरानी की मैनेजर दीया भाटिया डीजल-पेट्रोल के खर्चों का हिसाब चेक किया. शिकायत के मुताबिक, एक मारुति गाड़ी, जिसका डीजल टैंक 35 लीटर का है. उसमें 621 लीटर डीजल भरे जाने का रिकॉर्ड मिला. तो ये शक हुआ. जांच में पता चला कि नरेश ने तीन अलग-अलग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया और एक ऐसी गाड़ी के लिए तेल खरीदा, जिसे परिवार सात साल पहले बेच चुका था.

पहले की टालमटोली फिर कबूला जुर्म

जब नरेश से इस बारे में पूछताछ की गई, तो वह टालमटोल करने लगा. लेकिन, कार्ड की हिस्ट्री चैक की गई तो पता चला कि तीन अलग-अलग कार्ड्स इस्तेमाल किए गए थे.  मैनेजर दीया भाटिया ने जब नरेश को हनी ईरानी के सामने पेश किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

3 साल से चल रहा था चोरी का खेल

उसने बताया कि उसे ये कार्ड साल 2022 में फरहान अख्तर के पुराने ड्राइवर संतोष कुमार से मिले थे और तब से वह पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मिलकर नकली ट्रांजेक्शन कर रहा था. पुलिस ने नरेश सिंह और अरुण सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 , 418  और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2025, 12:28 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति