Bigg Boss Weekend ka War: ‘नहीं दिख रहे’ सुन रो पड़े मृदुल, सलमान लगाएंगे नेहल की क्लास, घरवालों का हिलेगा सिस्टम

Last Updated:October 04, 2025, 15:37 IST

Bigg Boss Weekend ka War: आज आने वाला वीकेंड का वार हर बार की तरह खास होने वाला है. हफ्ते भर घरवालों ने जो किया उस पर आज सलमान खान क्लास लगाने वाले हैं. मृदुल को पिछले कई हफ्तों से सलमान सर्तक कर रहे हैं. एक बार फिर शो में नहीं दिखने की बात सुनकर मृदुल रो पड़े. वहीं, शो का सिस्टम हिलाने के लिए एक बार एक्स कंटेस्टेंट नजर आने वाला है.

ख़बरें फटाफट

वीकेंड के वार पर घरवालों की एक बार फिर सलमान क्लास लगाने वाले हैं.

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 19’ इस समय टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर अपने नए और दिलचस्प मोड़ के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है. हर सीजन की तरह इस बार भी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार, दोस्ती और गेम की रणनीतियां खूब चर्चा में हैं. ‘बिग बॉस’ के इस सीजन को खास बनाने के लिए मेकर्स लगातार नए-नए सरप्राइज भी देते रहते हैं, जिससे फैंस का रोमांच बना रहता है. सलमान खान जहां एक बार फिर से घरवालों की क्लास लगाएंगे. वहीं, एक बार फिर मृदुल को गेम समझ नहीं पाने को लेकर बात करेंगे. आज सलमान की बातों को सुनकर मृदुल रोने वाले हैं. वहीं, पिछले वीकेंड के वार में जहां बिग बॉस विनर रहीं गौहर खान पहुंची थीं. वहीं, इस वीकेंड यानी आज एक और बिग बॉस विनर शो में नजर आने वाला है.

बिग बॉस के फैंस ही नहीं घरवाले भी वीकेंड के वार का इंतजार करते हैं. आज आने वाला शो भी खास होने वाला है, क्योंकि सलमान खान के साथ-साथ शो में एक खास मेहमान आने वाला है. माना जा रहा है इस वीकेंड वार जबरदस्त धमाल के साथ घरवालों का ‘सिस्टम’ हिल सकता है.

View this post on Instagram

सलमान के सामने रो पड़े मृदुल

वहीं शो का एक दूसरी प्रोमो भी सामने आया है, जहां सलमान खान शो के कंटेस्टेंट मृदुल से फिर वहीं बात कर रहे हैं कि वो शो में नजर नहीं आ रहे. इस हफ्ते फिर सुपरस्टार से वहीं बात सुनने के बाद मृदुल रो पड़ते हैं और कहते हैं- ‘हां भाई जी, मैं नहीं लड़ा आज तक किसी से.’ सलमान पूछते हैं- ‘किसने कहा है कि यहां पर लड़ने से नजर आते हैं?’ इतना ही नहीं, सलमान खान कहते हैं, ‘हम नहीं कहते हैं कि आप लड़ो-झगड़ो. एक ओपिनियन होता है.’

नेहल को तान्या से परेशानी क्यों?

सलमान नेहल को भी फटकार लगाते हैं और कहते हैं- नेहल, आप सिर्फ एक ही बातें की जा रही हो और वो है तान्या. हमको पता नहीं, इस ऑब्सेसशन को क्या नाम दें. आपको उनकी लाइफ से इतना परेशानी क्यों है.’ इसके साथ सलमान खान जीशान कादरी पर भी खूब बरसते नजर आएंगे. वह अमाल, अभिषेक, अशनूर के अलावा फहराना की भी क्लास लगाने वाले हैं.

View this post on Instagram

हिलने वाला है घरवालों का ‘सिस्टम’

दरअसल, जियो हॉटस्टार पर दो प्रोमो शेयर किए गए हैं, जिनमें आज आने वाले शो की झलकिया दिखाई हैं. पहले प्रोमो में मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव नजर आ रहे हैं, जो बता रहे हैं कि इस वीकेंड के वार पर वह बिग बॉस 19 में आने वाले हैं. वीडियो में एल्विश कहते दिख रहे हैं, ‘इस बार मैं सिस्टम हिलाने आ रहा हूं. सलमान भाई के सामने खड़े होकर बोलूंगा, ‘सलमान भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या?’… जरूर देखें ‘वीकेंड का वार’.  इस वीडियो के साथ जियो हॉटस्टार ने कैप्शन में लिखा है, ‘अनलिमिटेड मौज-मस्ती और एंटरटेनमेंट भी होगा हाई, जब ‘वीकेंड का वार’ पर आएंगे एल्विश भाई.’

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2025, 08:36 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति