पैट कमिंस ने कर दी विराट-रोहित पर भविष्यवाणी, अपने नए कप्तान को दे दी चेतावनी

होमखेलक्रिकेट

पैट कमिंस ने कर दी विराट-रोहित पर भविष्यवाणी, अपने नए कप्तान को दे दी चेतावनी

Last Updated:October 15, 2025, 14:05 IST

आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि भारत के खिलाफ रविवार से पर्थ में शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला विशेष है क्योंकि यह आस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते हुए देखने का आखिरी मौका हो सकता है.

पैट कमिंस ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर की दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली. आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि भारत के खिलाफ रविवार से पर्थ में शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला विशेष है क्योंकि यह आस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते हुए देखने का आखिरी मौका हो सकता है. पीठ की चोट से जूझ रहे 32 वर्षीय कमिंस भारत के खिलाफ  श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने एक इंटरव्यू में कहा कि  विराट और रोहित पिछले 15 वर्षों से लगभग हर भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों के लिए उन्हें यहां खेलते हुए देखने का यह आखिरी मौका हो सकता है. उन्होंने कहा, वे निश्चित रूप से भारत के लिए खेल के चैंपियन रहे हैं और उन्हें हमेशा अच्छा समर्थन मिलता है. जब भी हम उनके खिलाफ खेलते हैं, दर्शक पूरे जोश में रहते हैं.

विराट रोहित को गेंदबाजी ना कर पाने की निराशा 

ऑस्ट्रेलिया के  शीर्ष तेज गेंदबाज  कमिंस ने कहा कि वह इस श्रृंखला में नहीं खेल पाने से वह काफी निराश हैं जिसमें एडिलेड और सिडनी में भी मैच होंगे. इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेल पाना निराशाजनक है. मुझे पूरा विश्वास है कि स्टेडियम खचाखच भरे होंगे. ऑस्ट्रेलिया में पहले से ही इस श्रृंखला को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है. इस तरह की श्रृंखला में नहीं खेल पाना वास्तव में निराशाजनक होता है.

कप्तान  मार्श के लिए मशविरा

कमिंस ने मार्श को सलाह देते हुए कहा कि  ये तीन मैच हैं जिन्हें आप जीतना चाहते हैं, लेकिन साथ ही यह उन युवा खिलाड़ियों को मौका देने से जुड़ा है जिन्होंने अभी तक विश्व कप नहीं खेला है. हमें विश्व कप से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी 15 सदस्यीय टीम क्या होगी और हम इसके लिए अच्छी स्थिति में हैं.

तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के टेस्ट करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में कमिंस ने कहा कि वह इस फैसले के पीछे की सोच को समझते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता था कि स्टार्की के दिमाग में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का विचार काफी समय से था. तीनों प्रारूपों में खेलना कठिन है वह मुझसे कुछ साल बड़े हैं और उन्होंने 100 टेस्ट मैच भी खेले हैं. कमिंस ने कहा, ‘‘वह टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देना चाहते हैं उनका टी20 करियर शानदार रहा है ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो स्टार्की जैसा प्रदर्शन तो नहीं कर सकते, लेकिन उनकी जगह ले सकते हैं.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2025, 14:05 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति