दो सौ साल पुराना है बरेली का सुरमा व्यवसाय, दुबई से आते हैं इसके स्टोन, विदेशों में डिमांड

Last Updated:March 11, 2026, 16:28 IST

सुरमे का काम बरेली में 200 साल पहले शुरू हुआ था. यह सात पीढ़ियों से अधिक पुराना पुश्तैनी काम है. बरेली में सुरमा बनाने के कारोबार की शुरुआत लगभग सदियों पुराना है. सुरमे का कारोबार बरेली की एक अलग पहचान पूरे विश्व पटल पर दिलाता है. इसकी मुख्य दुकान बरेली के बड़ा बाजार क्षेत्र के चैनन मस्जिद के पास स्थित है. इसे कादरी सुरमा एंड कंपनी के नाम से जाना जाता है.

ख़बरें फटाफट

बरेली: बरेली का सुरमा विश्व में प्रसिद्ध है. सुरमा बरेली वाला अंखियों में ऐसा डाला, बरेली का मशहूर कादरी सुरमा अपनी शुद्धता और औषधीय गुणों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. सुरमे को आंखों में लगाने से आंखें सुंदर तो दिखाई देती ही देती है. लेकिन आंखों में हो रही समस्या से आप आसानी से निजात पा सकते हैं. सुरमे का काम बरेली में 200 साल पहले शुरू हुआ था.

यह सात पीढ़ियों से अधिक पुराना पुश्तैनी काम है. बरेली में सुरमा बनाने के कारोबार की शुरुआत लगभग सदियों पुराना है. सुरमे का कारोबार बरेली की एक अलग पहचान पूरे विश्व पटल पर दिलाता है. इसकी मुख्य दुकान बरेली के बड़ा बाजार क्षेत्र के चैनन मस्जिद के पास स्थित है. इसे कादरी सुरमा एंड कंपनी के नाम से जाना जाता है.

आंखों का टॉनिक होता है बरेली का सुरमा

कादरी सुरमा के मालिक ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि आँखों के लिए ‘कादरी सुरमा को आँखों के लिए ‘टॉनिक’ माना जाता है. दृष्टि में सुधार, धुंधलापन और कमज़ोर नजर को ठीक करने में मदद करता है. आँखों को धूल-मिट्टी और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. आँखों से गंदगी बाहर निकालता है और उन्हें चमकदार बनाता है. मोतियाबिंद, आँखों का लाल होना, पानी आना, खुजली और जलन में राहत प्रदान करता है. गर्मी के समय में आंखों में होने वाली जलन, खुजली या कहे तो आई फ्लू जैसी गंभीर बीमारियां आमतौर पर सभी लोगों को होती है.

पाकिस्तान बॉर्डर तक जाता है ऑर्डर

इनके पास ऐसे आंखों में डालने के आई ड्रॉप है. जिसके डालने मात्र से 1 दिन में ही आपको राहत मिलती है. अगर निरंतर इस आई ड्रॉप का आप इस्तेमाल करते हैं तो आंखों की साफ सफाई आंखों से पानी आना या आंखों में कीचड़ आना वह समस्याएं भी आपकी दूर हो जाती है. बरेली से पाकिस्तान बॉर्डर तक इस सप्लाई किया जाता है. विदेश में बड़ी मात्रा में इसे सप्लाई किया जाता है. बरेली का सुरमा बनाने का स्टोन दुबई से मुंबई आता है. मुंबई से दिल्ली आने के बाद बरेली के होलसेल थोक व्यापारी उसे खरीदने के बाद उसे पत्थर को भिगोकर उसे मशीन से पीसकर एक बेहतरीन सुरमा बनाते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Bareilly,Bareilly,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 16:28 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति