Last Updated:October 04, 2025, 17:29 IST
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने बकवास कहा. उन्होंने फिल्म से ज्यादा अच्छा थिएटर का समोसा बताया. उनके पति करण शर्मा के साथ उनका रिएक्शन वीडियो वायरल हो गया है. सुरभि ने फिल्म के क्लाइमैक्स को तो और भी घटिया कहा.
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की टीवी एक्ट्रेस ने की आलोचना.
मुंबई: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है. ऑडियंस और क्रिटिक्स मिला-जुला रिस्पांस दे रहे हैं. फिल्म का कलेक्शन भी ज्यादा अच्छा नहीं हुआ है. टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने फिल्म देखने के बाद इसे ‘बकवास’ कहा. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि वह फिल्म देखने को बाद जिंदा बच गईं. उन्हें फिल्म से ज्यादा थिएटर के समोत अच्छे लगे. सुरभि के पति करण शर्मा अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुरभि का यह रिव्यू शेयर किया है.
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं. सुरभि ने फिल्म देखने को कहा,”फिल्म का एकमात्र अच्छा हिस्सा समोसा है.” सुरभि और उनके पति करण ने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ देखने के लिए मूवी डेट पर गए.
सुरभि चंदना ने सनी ‘संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से बेहतर बताया समोसा
इंटरवल के दौरान, करण ने सुरभि चंदना का एक क्लिप फिल्माया जिसमें वह समोसा खा रही थीं और उनसे पूछा कि अब तक फिल्म के बारे में उनका क्या कहना है. निराश दिखते हुए सुरभि ने जवाब दिया, “फिल्म का एकमात्र अच्छा हिस्सा यह (समोसा) है.” करण के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिर से शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा, “तुम्हें दोषी ठहराती हूं कि तुमने मुझे इस बकवास में घसीटा. कोई इस फिल्म को अभी बंद करे.”
क्लाइमैक्स देख फ्रस्ट्रेड हुईं सुरभि चंदना
जैसे ही फिल्म अपने क्लाइमेक्स पर पहुंची सुरभि अपनी फ्रस्ट्रेशन छुपा नहीं सकी. करण ने जो दूसरी क्लिप शेयर की है, उसमें सुरभि कहती हैं, “अरे… बंद करो, बंद करो! कोई इस फिल्म को अभी बंद करे.” करण ने वीडियो को मजाकिया अंदाज में कैप्शन दिया, “बॉलीवुड का नया विनाशकारी हथियार.” जिसे सुरभि ने फिर से पोस्ट किया और लिखा,”हम बच गए.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
October 04, 2025, 17:29 IST










