Last Updated:October 04, 2025, 18:47 IST
Best Thriller Web Series on SonyLIV Hindi: सोनी लिव पर कुछ बेहतरीन वेब सीरीज हैं, जिनकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. कुछ सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं, जिन्हें आईएमडीबी ने रेटिंग भी अच्छी दी है. दो सीरीज की रेडिंग 8 से भी ज्यादा है.
नई दिल्ली: ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर कुछ शानदार सीरीज हैं, जो क्राइम की स्याह दुनिया से दर्शकों को रूबरू करवाती हैं. एक सीरीज में आतंकवाद, तो दूसरे में भारतीय सेना के ऑपरेशन को दिखाया गया है. हम आपको उन 7 क्राइम थ्रिलर के बारे में बताएंगे, जिनके ट्विस्ट एंड टर्न आपका दिमाग घुमा देंगे. इनमें से चार सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं.
टब्बर: इस सीरीज के जरिये पंजाब के जालंधर में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की जिंदगी को दिखाया गया है, जो एक खतरनाक घटना में उलझ जाता है. इसमें पवन मल्होत्रा ने ओमकार सिंह का किरदार निभाया है, जिसका बेटा गलती से एक ताकतवर नेता के बेटे को मार देता है. इसे आईएमडीबी ने 8.2 रेटिंग दी है.
मनवत मर्डर: इस सीरीज मे दिखाई घटनाएं कथित तौर पर वास्तविक जीवन की मिस्ट्री मर्डर की खौफनाक दास्तां को बयां करती हैं. सीरीज, किताब ‘फुटप्रिंट ऑन द सैंड ऑफ क्राइम’ की एडेप्टेशन है. सीरीज में आशुतोष गोवारिकर ने अहम रोल निभाया है. सीरीज को आईएमडीबी ने 7.9 रेटिंग दी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अवरोध: द सीज विदिन- आपने भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म ‘उरी’ देखी थी, लेकिन इस सीरीज में सर्जिकल स्ट्राइक को विस्तार दिखाया-समझाया गया है. इसमें ऑपरेशन के अनजान पहुलओं को दिखाने के साथ-साथ भारतीय सेना की जाबांजी को बयां किया गया है. इसे 8.2 रेटिंग मिली है.
अनदेखी: इस सीरीज की कहानी दर्शकों को बांधे रखती है. इसमें अपराध और समाज को अनूठे तरीके से दिखाया गया है. सीरीज में गैंगस्टर रिंकू के रोल में सूर्य शर्मा को काफी पसंद किया गया, वहीं हर्ष छाया ने पापाजी के किरदार से दर्शकों के मन में गहरा असर डाला. इसकी रेटिंग 7.9 है.
जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर: यह क्राइम थ्रिलर असल जिंदगी की घटना से प्रेरित है, जो बिहार में घटित हुई थी. सीरीज 2005 के दौर को बयां करती है. कहते हैं कि साल 2005 में हुए जहानाबाद प्रिजन अटैक पर आधारित है. कहानी प्यार, धोखा सहित इंसानी जीवन के कई पहलुओं को बयां करती है. इसे आईएमडीबी ने 6.8 रेटिंग दी है.
तनाव: सीरीज में कश्मीर में आतंकवाद और भारतीय जाबांजों के बीच स्ट्रगल को दिखाया गया है. यह इजराइल की सीरीज ‘फौदा’ पर आधारित है. इसे सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है.
यॉर ऑनर: सीरीज में एक ऐसे जज की कहानी दिखाई गई है, जो अपने बेटे को बचाने के लिए अपनी नैतिकता दांव पर रख देता है. जज के भूमिका में जिमी शेरगिल ने अच्छा काम किया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 04, 2025, 18:47 IST










