Last Updated:October 04, 2025, 18:49 IST
Arbaaz Khan Wife Sshura khan Hospitalised:अरबाज खान दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और वह जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं. अस्पताल में अरबाज और शूरा के साथ उनकी फैमिली के सदस्य भी हैं.
ख़बरें फटाफट
अरबाज खान की पत्नी शूरा खान अस्पताल में भर्ती.
मुंबई. अभिनेता अरबाज़ खान की पत्नी शूरा खान को मुंबई के खार में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह बहुत जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं. शूरा प्रेग्नेंट हैं और उनकी डिलीवरी का समय हो चुका है. शूरा और अरबाज पहले बेबी की वेलकम की तैयारियां कर रहे हैं. अरबाज ने इस साल जून में शूरा की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. अरबाज और शूरा फैमिली के सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे. शूरा को आज यानी 4 अक्टूबर को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया.
शूरा के साथ उनके पति अरबाज़ खान भी दिखाई दिए. वह पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए पत्नी को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. इस जोड़े को अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया, उनके साथ कई परिवार के सदस्य भी थे. इंस्टेंड बॉलीवुड ने जो वीडियो शेयर किया है, उससे पता चलता है कि खान फैमिली में बेबी के वेलकम की तैयारी चल रही है.
View this post on Instagram
शूरा खान और अरबाज खान ने दो दिन पहले बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया था, जिसमें फैमिली के सदस्यों के अलावा उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे. मुंबई में आयोजित इस बेबी शॉवर सेरेमनी में सलमा खान, मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, सोहेल खान, अर्पिता खान और सलमान खान जैसे मेहमान शामिल थे. अरबाज़ और शूरा को मैचिंग पीले रंग आउटफिट में देखा गया था.
अरबाज खान का दूसरा बेबी
बता दें, अरबाज़ खान ने दिसंबर 2023 में शूरा से शादी की थी. अरबाज का लिए यह उनका दूसरा बच्चा है. उनका एक बेटा अरहान एक्स-पत्नी मलाइका अरोड़ा के साथ भी है. शूरा के लिए यह उनका पहला बच्चा होगा. वायरल वीडियो पर फैंस पहले ही अरबाज को बधाई दे रहे हैं. हालांकि, खान फैमिली ने लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की मांग की है. फैमिली बेबी होने के बाद एक अपडेट दे सकती है.
फिल्म के सेट पर हुई थी शूर खान और अरबाज खान की मुलाकात
अरबाज़ खान और शूरा खान की मुलाकात ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी. अरबाज इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे जबकि शूरा ने लीड एक्ट्रेस रवीना टंडन की डमेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम किया. सेट पर, उनका प्रोफेशनल रिलेशनशिप धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गया और समय के साथ वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे. कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, अरबाज़ और शूरा ने 24 दिसंबर, 2023 को अरबाज़ की बहन अर्पिता खान शर्मा के घरल पर एक अंतरंग निकाह समारोह में शादी कर ली.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
October 04, 2025, 18:49 IST











