जुबिन गर्ग केस में CID ने एक महिला-1 रिश्तेदार से की पूछताछ, पैसे को लेकर टकराव का शक! गरिमा ने लौटाई PM रिपोर्ट

Agency:एजेंसियां

Last Updated:October 04, 2025, 19:17 IST

जुबिन गर्ग की मौत के मामले में असम की सीआईडी टीम जुबिन के रिश्तेदार संदिपन गर्ग और उनकी साथी सिंगर स्वीटी से पूछताछ कर रही है. साथ ही टीम इसके पीछे फाइनेंशियल एंगल से भी जांच रही है. वहीं, जुबिन की पत्नी गरिमा सैकिया ने सीआईडी टीम को जुबिन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट वापिस लौटा दी है. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट उनकी पर्सनल नहीं है, पुलिस ही चाहे तो सार्वजनिक कर सकती है.

ख़बरें फटाफट

जुबीन गर्ग की पत्नी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीआईडी को वापिस लौटाया.

मुंबई. जुबिन गर्ग की मौत को लेकर सीआईडी, असम जांच कर रही है. सीआईडी की टीम एक खास एंगल से जांच कर रही है. सीआईडी की टीम ने जुबिन गर्ग की एक रिश्तेदार संदिपन गर्ग और एक साथी सिंगर स्वीटी से पूछाताछ कर रही है. सीआईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं क्या जुबिन की मौत के पीछे कोई फाइनेंशियल प्रेशर की वजह थी? क्या जुबीन और उनके मैनेजर सिद्धार्थ के बीच पैसे को लेकर मतभेद हो रहे थे? या फिर अगर यह मर्डर है, तो इसका कुछ फाइनेंशियल मोटिव है?

वहीं, जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने शनिवार को अपने पति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को लौटाते हुए कहा कि यह उनका “निजी दस्तावेज” नहीं है और जांचकर्ता ही तय कर पाएंगे कि इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए या नहीं. सीआईडी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोरमी दास शनिवार को गरिमा को जुबिन की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपने के लिए गुवाहाटी के काहिलीपाड़ा इलाके स्थित उनके आवास पहुंचीं.

मोरमी दास के जाने के बाद गरिमा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जांच में सिंगापुर में जुबिन की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगा लिया जाएगा. उन्होंने कहा, “मैंने व्यक्तिगत रूप से सोच-विचार किया और दूसरे लोगों के भी सुझाव लिए. चूंकि, जांच जारी है, इसलिए मैं (पोस्टमार्टम) रिपोर्ट को अपना निजी दस्तावेज नहीं मानती. मैंने जांच अधिकारी को रिपोर्ट लौटा दी है.”

गरिमा ने कहा कि वह चाहती हैं कि जांच सही तरीके से हो और सच्चाई जल्द से जल्द सामने आए. उन्होंने कहा, “मुझे कानून के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इसे (पोस्टमार्टम रिपोर्ट) सार्वजनिक करने से जांच प्रभावित होगी या नहीं, मुझे नहीं पता. इसीलिए मैंने रिपोर्ट लौटा दी है.”

जब गरिमा से जुबिन के बैंड में शामिल शेखर ज्योति गोस्वामी के गायक को जहर दिए जाने के दावे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सवाल किया कि वह (शेखर) इतने लंबे समय तक चुप क्यों रहे. गरिमा ने कहा, “अगर शेखर को पता था, तो उन्होंने यह बात इतने दिनों तक क्यों छिपाए रखी? बहरहाल, जांच जारी है. अगर किसी ने ऐसा किया है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.”

जुबिन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हुई

गरिमा ने कहा, “जुबिन के साथ ऐसा क्यों किया गया? वह सभी से कितना प्यार करते थे. वह सिर्फ लोगों से प्यार करना जानते थे, और कुछ नहीं. उन्होंने मुझे भी सिर्फ लोगों पर भरोसा करना सिखाया.” जुबिन की सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी की ओर से आयोजित चौथे नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गए थे.

कोर्ट ने 4 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत, जुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और बैंड के दो सदस्यों-शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत-को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने चारों आरोपियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. सीआईडी ​​का नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) सिंगापुर में हुई जुबिन की मौत के मामले की जांच कर रहा है. असम सरकार ने मामले की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का भी गठन किया है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 04, 2025, 19:17 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति