AUS जाते ही दहाड़े विराट, WC 2027 की ओर इशारा! क्रिप्टिक पोस्ट से मचा बवाल
Last Updated:October 16, 2025, 11:23 IST
Virat Kohli Tweet: विराट कोहली ने ट्विटर पर एक ऐसा पोस्ट किया कि लोग अंदाजा लगाते रह गए. फैंस इस पोस्ट से खुश हैं तो आलोचक इसका मतलब लगाने में दिमाग खपा रहे हैं.
विराट कोहली
नई दिल्ली: संन्यास की अफवाहों के बीच ऑस्ट्रेलिया पहुंचे विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट के साथ सनसनी मचा दी. जानकार इसे वर्ल्ड कप 2027 से जोड़कर देख रहे हैं. फैंस का कहना है कि विराट ने सिर्फ पोस्ट नहीं लिखी बल्कि अगले विश्व कप के लिए ताल ठोक दी है.
19 अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले वनडे के लिए पर्थ में लैंड करते ही विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘The only time you truly fail, is when you decide to give up.’ जिसका मतलब होता है कि ‘आप वास्तव में तभी असफल होते हैं, जब आप हार मानने का निर्णय ले लेते हैं.’
The only time you truly fail, is when you decide to give up.
विराट की पोस्ट के क्या मायने?
इस पोस्ट से विराट कोहली अपने इरादे जाहिर करना चाह रहे हैं कि अभी उनके भीतर काफी क्रिकेट बची है. वह ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहते हैं. कोहली का भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच संयुक्त अरब अमीरात में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत के दौरान था. ग्रुप चरण में शतक लगाकर पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में अहम भूमिका निभाई और टूर्नामेंट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.
टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं विराट
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोहली ने मई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ आईपीएल 2025 सीजन के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही उन्होंने रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के साथ संन्यास का ऐलान कर दिया था. यानी अब उनके पास सिर्फ एक ही फॉर्मेट वनडे बचा हुआ है.
क्या गंभीर नहीं चाहते वर्ल्ड कप 2027 खेले कोहली-रोहित
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की विजयी टेस्ट सीरीज के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की वापसी पर बयान दिया था. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाया गया तो चर्चा होने लगी कि वर्ल्ड कप से पहले रोहित-विराट की टीम से विदाई हो जाएगी.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 16, 2025, 11:23 IST









