वंदे मातरम् पर चर्चा के बीच राजनाथ सिंह को आया गुस्सा, कहा- ‘कौन बैठाएगा… क्या बात करते हैं…’

Rajnath Singh in Lok Sabha: लोकसभा में 8 दिसंबर को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई। वंदे मातरम् के मुद्दे पर पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने राष्ट्रगीत के इतिहास को लेकर कहा “वंदे मातरम् भारत के इतिहास, वर्तमान और भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है। वंदे मातरम विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए एक मंत्र की तरह है।” जब राजनाथ सिंह अपने विचार रख रहे थे, तभी ऐसा समय आया जब वो गुस्सा हो गया और विपक्ष के लोगों पर भकड़ उठे।

राजनाथ सिंह को लोकसभा में आया गुस्सा

दरअसल, लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई। इस चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भाग लिया और अपने विचार रखें। इस बीच जब राजनाथ सिंह बोल रहे थे, तभी विपक्ष के कुछ सांसदों ने हो हल्ला शुरू कर दिया, जिसके बाद राजनाथ सिंह गुस्से में नजर गए। रक्षामंत्री के भाषण के बीच में किसी ने कहा ‘बैठ जाइए-बैठ जाइए’। इसके बाद उन्होंने गुस्से से जवाब दिया- “कौन बैठाने वाला है, कौन बैठाएगा…।” हालांकि, राजनाथ सिंह थोड़े समय के लिए गुस्से में नजर आए और बाद में फिर को सामान्य हो गए।

वंदे मातरम सिर्फ बंगाल तक ही सीमित नहीं- राजनाथ सिंह

वंदे मातरम चर्चा पर राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा “वंदे मातरम सिर्फ बंगाल तक ही सीमित नहीं था। यह पूरे भारत में, उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक फैल गया। पंजाब, तमिलनाडु और बॉम्बे प्रेसीडेंसी में भी लोगों ने वंदे मातरम का नारा लगाना शुरू कर दिया। यह सिर्फ भारत में ही नहीं था; देश के बाहर भी, वंदे मातरम विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए एक मंत्र की तरह था। भारतीय जहां भी थे, लंदन, पेरिस, जिनेवा, कनाडा, वे वंदे मातरम का नारा लगाते रहे।”

पीएम मोदी संग कई नेताओं ने अपने विचार रखें

8 दिसंबर को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा, कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखें। लोकसभा के शुरुआत में पीएम मोदी के अलावा, मंत्री राजनाथ, अखिलेश यादव, अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों ने वंदे मातरम पर अपने विचार रखें। 



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति