38 साल से फिरोजशाह कोटला में नहीं हारा भारत, क्लीनस्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया
Last Updated:October 10, 2025, 05:56 IST
IND vs WI: भारतीय टीम शुक्रवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरेगी. फिरोजशाह कोटला ग्राउंड पर भारत वेस्टइंडीज से पिछले 38 साल से कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है.टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने और सीरीज में मेहमानों का सफाया करने उतरेगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से दिल्ली में खेला जाएगा.
नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. फरोजशाह कोटला ग्राउंड पर भारत अपने 38 साल से चले आ रहे रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा. टीम इंडिया वेस्टइंडीज से इस वेन्यू पर 38 साल से नहीं हारी है. इस बार भी भारतीय टीम की जीत लगभग तय है. मौजूदा समय में वेस्टइंडीज की टीम बेहद कमजोर है और इसे बेमेल मुकाबले की तरह देखा जा रहा है. अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट को भारत ने महज ढाई दिन के अंदर पारी के अंतर से जीत लिया था. भारत दिल्ली में जीत दर्ज कर 2 मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीनस्वीप करेगा. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की बदलाव की संभावना कम है.
पिछले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली में जमकर बारिश हुई है. दिल्ली का मौसम ठंडा हो गया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के दिन यानी शुक्रवार को पहले दिन बारिश का अनुमान नहीं है. यह टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. यहां सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक तापमान क्रमश: 29 से 29 डिग्री तक रह सकता है.जो टेस्ट मैच के लिए परफेक्ट मौसम है. सुबह में थोड़ी हवा चलने की उम्मीद है जिससे शुरुआत में तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं. यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम फायदे में रहेगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से दिल्ली में खेला जाएगा.
भारत फिराजशाह कोटला ग्राउंड में आखिरी बार 38 साल पहले हारा था
भारत को इस वेन्यू पर वेस्टइंडीज ने 38 साल पहले हराया था. तब उसकी टीम काफी मजबूत हुआ करती थी लेकिन मौजूदा समय में वेस्टइंडीज की टीम बेहद कमजोर है जिसे टी20 सीरीज में नेपाल ने हाल में हरा दिया. साल 1987 में भारत को फिरोजशाह कोटला मैदान पर वेस्टइंडीज ने हराया था. भारत ने 1987 के बाद से यहां 13 टेस्ट मैच खेले हैं जहां उसे 11 में जीत मिली है जबकि दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. भारत आखिरी बार वेस्टइंडीज से ही यहां हारा था. उसके बाद से इस वेन्यू पर भारतीय टीम का डंका बजता है.
जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम?
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है. हालांकि पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच में 5 दिन का ब्रेक था. फिर भी बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस टेस्ट में आराम दिया जा सकता है. अगर बुमराह को आराम दिया जाता है तो फिर उनकी जगह पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 10, 2025, 05:56 IST











