सुबह 9.30 नहीं, आज इतने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का वनडे मुकाबला

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से वनडे सीरीज का रोमांच शुरू होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 13 जून को खेला जाएगा. मुल्लांपुर में खेला गया इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन इस वनडे मैच के समय में अलग है. यह मुकाबले सुबह न शुरू होने दोपहर में खेले जाएंगे. अगर आप भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो मैच शुरू होने से पहले टॉस, टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी बात यहां जान लें.

कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस दोपहर ठीक 1:00 बजे होगा. टॉस के आधे घंटे बाद, यानी दोपहर 1:30 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका पलड़ा है भारी?
वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीमें अब तक कुल 4 बार आमने-सामने आई हैं. इन आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा बेहद भारी नजर आता है. भारत को कभी वनडे में अफगानिस्तान की टीम शिकस्त नहीं दे सकी है. टीम इंडिया ने तीन जीत दर्ज की हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. इस सीरीज से पहले दोनों टीमें आखिरी बार 11 अक्टूबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भिड़ी थीं, जहां भारत ने बाजी मारी थी. करीब 3 साल बाद दोनों टीमें इस फॉर्मेट में एक-दूसरे को चुनौती देंगी.

टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला?
भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा. यदि आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान का सक्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खरोताई, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति