Last Updated:October 02, 2025, 11:54 IST
Bigg Boss Voting: बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा जिस शख्स को पसंद किया गया वो न तो एक्टर है न ही कोई खिलाड़ी. मगर शो में ऐसी धाक जमाई कि उन्हें बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा वोट मिले और वह विनर हुए. चलिए बताते हैं बिग बॉस में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले कंटेस्टेंट के बारे में.
ख़बरें फटाफट
Bigg Boss Voting: बिग बॉस एक सफल रियलिटी शो है. जो नेशनल टीवी के साथ साथ ओटीटी पर भी आता है. जहां टीवी पर अब तक बिग बॉस के 19 सीजन आ चुके हैं तो बिग बॉस ओटीटी पर भी इसके तीन सीजन प्रसारित हो चुके हैं. हर सीजन इसका हिट रहा है. सालों बाद भी दर्शकों का ये फेवरेट शो बना हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कौन सा वो कंटेस्टेंट हैं जिसे बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा वोट मिले. जी हां, एक कंटेस्टेंट ऐसा है जिसने सिद्धार्थ शुक्ला को भी वोटिंग के मामले में हरा दिया था.
सभी जानते हैं सिद्धार्थ शुक्ला वाला सीजन सुपरहिट रहा था. उन्हें खूब वोट मिले थे और वह बिग बॉस सीजन 13 के विनर रहे थे. मगर एक फैक्ट ये भी है कि सबसे ज्यादा वोटों की बात हो तो वो सिद्धार्थ नहीं है. एक विनर ऐसा है जो बिना फिल्मों के भी सबसे बड़ा विनर बनकर उभरा था.
बिग बॉस के इतिहास में किसे मिले सबसे ज्यादा वोट
आईएमडीबी के मुताबिक, यूट्यूबर से एक्टर, प्रोड्यूसर और रियलिटी शो के किंग बने एल्विश यादव के सिर ये ताज है. जी हां, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव वो कंटेस्टेंट हैं जिन्हें बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा वोट मिले. वह 280 मिलियन वोटों के साथ सबसे बड़े विनर बनकर उभरे थे.
एल्विश यादव ने ये रिकॉर्ड भी बनाया
बिग बॉस इतिहास में एल्विश यादव एक ऐसा नाम हैं जो शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आए थे. इसके बावजूद वह विनर बने. यूट्यूबर को बिग बॉस से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी और आज के समय में वह टीवी पर खूब काम भी कर रहे हैं.
दूसरे नंबर पर कौन
IMDb के मुताबिक, सबसे ज्यादा वोट पाने वाले दूसरे शख्स सिद्धार्थ शुक्ला हैं. जिन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम की थी. सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं है. शो के दो साल बाद उनका निधन हो गया था. शो में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.
ये दो कंटेस्टेंट भी खूब छाए
सबसे सफल कंटेस्टेंट की लिस्ट में मुनव्वर फारूकी और रुबीना दिलैक का नाम भी शामिल हैं. मुनव्वर बिग बॉस 17 में तो रुबीना ने बिग बॉस 14 में जीत दर्ज की थी.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 02, 2025, 11:54 IST










