Last Updated:May 09, 2026, 14:48 IST
मथुरा क्षेत्र के गोवर्धन स्थित 5500 साल पुरानी प्राचीन श्री हरिदेव जी महाराज मंदिर में सेवायत गोस्वामियों के बीच चल रहे विवाद के चलते मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियो द्वारा ताला लगा दिया गया है, जिसके चलते श्रद्धालुओं में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.
पुलिस की मौजूदगी में मंदिर गेट पर लगा ताला
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र के गोवर्धन स्थित प्राचीन श्री हरिदेव जी महाराज मंदिर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया हैं, जहां मंदिर में सेवायत गोस्वामियों के बीच विवाद देखने को मिला हैं, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने मंदिर परिसर में रोक लगा दी है और मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगवा दिया हैं. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन किए बिना ही लौटना पड़ा है.
पूजा-पाठ और अधिकारों को लेकर चल रहा विवाद
बता दें कि मंदिर में सेवायत गोस्वामियों के बीच काफी समय से पूजा-पाठ और मंदिर के अधिकारों को लेकर विवाद चल रहा था, जहां शुक्रवार सुबह हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन ने मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद करा दिया है और मंदिर के गेट पर ताला लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं. जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई हैं.
दर्शन न होने से श्रद्धालुओं में दिखी नाराजगी
वही मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई हैं. उनका कहना है कि मंदिर में दर्शन बंद होने से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है. हालांकि हालात ऐसे हो गए हैं कि कई श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना दर्शन किए घर वापस लौटना पड़ा है.
5500 साल पुराना बताया जाता है यह मंदिर
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर करीब 5500 साल पुरानी है. वहीं प्राचीन माने जाने वाले इस मंदिर में हर दिन दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में मंदिर के गेट पर ताला लगने से लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है. फिलहाल मंदिर परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
About the Author
Shivani Gupta is a Media Professional with 3 years of experience in reporting, content writing and production. She has worked with reputed media organizations like News18, Hindustan Times, DEN Kashi and The L…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mathura,Mathura,Uttar Pradesh











