वो गाना जो पीढ़ियों से बना हुआ है प्यार की मिसाल, रफी-आशा की आवाज ने रचा जादू, 65 सालों से दिलों में है जिंदा

 

साल 1961 में आई हम दोनों का गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ सिर्फ एक रोमांटिक गीत नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत प्रेम धुनों में गिना जाता है. मोहम्मद रफ़ी और आशा भोसले की जादुई आवाजों ने इस गीत को ऐसा एहसास दिया, जो दशकों बाद भी ताजा लगता है. वहीं पर्दे पर देव आनंद और साधना की मासूम केमिस्ट्री ने इसे अमर बना दिया. इस गीत की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी है, जहां प्यार में बिछड़ने की छोटी-सी घड़ी को बेहद नर्म एहसासों के साथ दिखाया गया. धीमी धुन, दिल छू लेने वाले बोल और भावनाओं से भरी गायकी आज भी इस गीत को हर पीढ़ी के दिल के करीब बनाए हुए है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति