वैभव-वैभव के शोर के बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल में 21 साल के बल्लेबाज ने काटा गदर

होमखेलक्रिकेट

वैभव-वैभव के शोर के बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल में 21 साल के बल्लेबाज ने काटा गदर

Last Updated:September 06, 2026, 17:12 IST

who is shikhar mohan: ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच जारी दलीप ट्रॉफी फाइनल में 21 साल के शिखर मोहन ने दमदार पारी खेलकर महफिल लूट ली. दलीप ट्रॉफी में अपना डेब्यू कर रहे इस युवा ने सेंचुरी जरूर मिस कर दी, लेकिन 120 गेंदों में 85 रन की पारी खेलकर ईस्ट जोन को मजबूत टोटल की ओर अग्रसर किया. उन्हें विराट सिंह की जगह इस खिताबी मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया गया है.

शिखर मोहन ने खेली 85 रनों की पारी.

नई दिल्ली. चेन्नई में जारी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में एक तरफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम का शोर है, तो दूसरी ओर 21 साल के एक युवा खिलाड़ी ने डेब्यू पर अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया. विराट सिंह की जगह इस खिताबी मैच के लिए ईस्ट जोन की प्लेइंग-11 में आए शिखर मोहन ने बैटिंग से ऐसा जलवा दिखाया कि हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. झारखंड के ओपनर शिखर मोहन ने साउथ जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की ओर पहले दिन 85 रन बनाए. उन्होंने 120 गेंदों का सामना किया. इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे. आइए जानते हैं इस युवा स्टार के बारे में.

21 साल के शिखर ने डेब्यू पर दिखाया दम
एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी की और शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए तेजी से 100 रन जोड़ दिए. हालांकि, वैभव अर्धशतक से 6 रन पहले आउट हो गए. उन्होंने 37 गेंदों में 44 रन की पारी खेली. इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे शिखर मोहन ने न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि टीम को अर्धशतकीय पारी खेलकर मजबूत टोटल की ओर बढ़ाया. शिखर ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन मौका मिलते ही उन्होंने बाउंड्री भी लगाईं. उन्होंने मोहम्मद सिराज और श्रेयस गोपाल जैसे गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अपनी पारी को लगातार आगे बढ़ाया.

कप्तान ईशान किशन के की बड़ी साझेदारी
शिखर मोहन ने कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 94 रन की अहम साझेदारी की. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. मोहन की पारी में संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण देखने को मिला. हालांकि, शतक से महज 15 रन दूर खड़े शिखर की पारी का अंत चामा मिलिंद ने एक शॉर्ट गेंद फेंककर कर दिया. बाउंसर पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे और डेब्यू मैच में शतक लगाने से चूक गए.

रणजी डेब्यू सीजन में ही मचा चुके हैं धमाल
शिखर मोहन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन पहले से ही चर्चा में रहा है. उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था और 12 पारियों में 55 की औसत से 613 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक दोहरा शतक और एक शतक भी निकला. दलीप ट्रॉफी फाइनल की इस पारी के बाद शिखर के नाम अब 13 फर्स्ट-क्लास पारियों में 698 रन हो गए हैं. इसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. यानी महज 13 पारियों में वह 700 रन के करीब पहुंच चुके हैं.

लिस्ट-ए क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड
शिखर ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में लिस्ट-ए क्रिकेट में कदम रखा था. अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 7 पारियों में 391 रन बनाए और उनका औसत 55.85 रहा. अलग-अलग फॉर्मेट में लगातार रन बनाने की उनकी क्षमता ने उन्हें घरेलू क्रिकेट के उभरते हुए बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है. दलीप ट्रॉफी फाइनल में दबाव के बीच खेली गई 85 रन की पारी ने एक बार फिर दिखाया कि शिखर बड़े मंच पर भी खुद को साबित करने का माद्दा रखते हैं. खास बात यह है कि उन्हें इस फाइनल के लिए विराट सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने मिले मौके को दोनों हाथों से भुनाया.

About the Author

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 17:12 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति