‘फर्स्ट हाफ सुपरहिट मगर’, ‘द पैराडाइज’ में नानी की परफॉर्मेंस कल्पना से परे

Last Updated:September 16, 2026, 21:16 IST

The Paradise First Review: नानी की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को रिलीज होगी, मगर स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद फिल्म पर पहला रिएक्शन सामने आया है. अंदरूनी सूत्रों ने फिल्म में नानी की परफॉर्मेंस को कल्पना से परे बताया है. फिल्म के पहले हाफ को धमाकेदार बताया है. फिल्म में निचले तबके के स्ट्रगल के अलावा मां-बेटे के इमोशनल रिश्ते की कहानी है. नानी ने भी माना कि उन्होंने 18 साल के करियर में इतना दमदार रोल नहीं निभाया था. विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर है.

नई दिल्ली: नेचुरल स्टार नानी की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म के टीजर ने लोगों की उत्सकुता दोगुनी कर दी है. टॉलीवुड समेत पूरे भारत में फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. तमाम उम्मीदों के बीच फिल्म 24 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विदेशों में फिल्म ‘द पैराडाइज’ की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है. फिल्म का कारोबार भी जबरदस्त है. फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर ध्यान खींच रही है. चर्चाएं हैं कि कुछ अहम डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए प्रसाद लैब्स में ‘द पैराडाइज’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी. स्क्रीनिंग में पहु्ंचे लोगों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज 18 तेलुगू’ ने अंदरूनी सूत्रों के हवाले से बताया कि ‘द पैराडाइज’ का फर्स्ट हाफ जबरदस्त है, जबकि दूसरा हाफ औसत दर्जे का बताया गया है. हालांकि, लोग कह रहे हैं कि फिल्म के एक्शन सीन, भव्य सीन और नानी का दमदार अंदाज लाजवाब है और यही फिल्म के अहम आकर्षण हैं. नानी ने ‘जादल’ के पावरफुल रोल में अपना टैलेंट दिखाया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नानी ने हाल में एक प्रेस मीट में बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए जी-जान से मेहनत की है और अपने 18 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने ऐसी कोई फिल्म नहीं देखी जो शारीरिक और मानसिक रूप से इतनी चैलेंजिंग रही हो. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने नानी से ऐसी शानदार परफॉर्मेंस की कभी कल्पना भी नहीं की थी.

निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने निचले तबके लोगों के स्ट्रगल को बयां किया है. फिल्म में इस बात को इमोशनल लेवल पर दर्शाया गया है कि कैसे देश के लिए लड़ने वाले लोग अपनी ही धरती पर बेदखल होते हैं.

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘पैराडाइज’ में मां-बेटे का प्यार कहानी का अहम विषय होगा और मशहूर एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने मां की भूमिका बखूबी निभाई है. सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का नानी ने खंडन करते हुए कहा कि फिल्म में 1000 लोगों के साथ कोई लड़ाई का सीन या पानी में कोई एक्शन सीक्वेंस नहीं है.

फिल्म का गाना ‘ईशानगुला’ धूम मचा रहा है. संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत फिल्म की एक और खासियत है. पहले ही रिलीज हो चुका यह गाना यूट्यूब पर जबरदस्त हिट हो रहा है. नानी और कीर्ति सुरेश के साथ मिलकर गाए गए इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. यह गाना ‘पुष्पा’ और ‘देवरा’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रहा है और शॉर्ट वीडियो व इंस्टाग्राम रील्स में खूब गाया जा रहा है.

फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, कीर्ति सुरेश और अन्य कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे. दर्शक 24 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म विश्लेषकों का मानना ​​है कि दशहरा पर रिलीज होने वाली फिल्म जादू बिखेरेगी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होगी. फुल रिव्यू के लिए दर्शकों को 24 सितंबर तक इंतजार करना होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 16, 2026, 21:16 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति