रणबीर कपूर-साई पल्लवी को ‘रामायण’ के लिए क्यों चुना? नितेश तिवारी ने बताई वजह

Last Updated:July 19, 2026, 09:20 IST

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की लीड कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया. दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर को श्रीराम और साई पल्लवी को सीता माता के किरदार के लिए क्यों चुना. नितेश तिवारी के मुताबिक, दोनों ही एक्टर्स बेहद प्रतिभाशाली हैं और उन्हें रणबीर की आंखों में साक्षात श्रीराम और साई पल्लवी की आंखों में सीता माता की छवि दिखाई दी.

ख़बरें फटाफट

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हो रही है. इस बीच शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ. वैसे फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर तो 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगा लेकिन इस कार्यक्रम में डायरेक्टर नितेश तिवारी और फिल्म की स्टारकास्ट ने ‘रामायण’ पर खुलकर बात की. डायरेक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर और साई पल्लवी को भगवान श्रीराम -माता सीता के रोल के लिए क्यों चुना.

इवेंट में नितेश तिवारी ने कहा, ‘एक कलाकार की आंखें सच बोल देती हैं और मुझे हमेशा रणबीर की आंखों में मुझे श्रीराम दिखाई दिए और साई पल्लवी की आंखों में मुझे सीता माता दिखाई दीं. दोनों बेहतरीन और बेहद प्रतिभाशाली एक्टर्स तो हैं ही, लेकिन इन सबसे अलग मुझे लगता है कि इन किरदारों के लिए जिस ईमानदारी और शिद्दत की जरूरत थी, वो मुझे सिर्फ इन दोनों में ही मिल सकती थी. मैं आज बहुत खुश हूं. जब आप लोग सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने जाएंगे, मुझे साई नहीं दिखाई देतीं, मुझे सीता माता दिखाई देती हैं. मुझे रणबीर नहीं दिखते, श्रीराम दिखाई देते हैं, क्योंकि इनकी आंखों में वो सच्चाई दिखती है. तो वही इन लोगों ने पूरी कोशिश की है कि पर्दे पर उतारने की.’

4000 करोड़ की लागत में बनी दो फिल्म

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य फिल्मों में से एक होने जा रही है. दो पार्ट में बनी इस पौराणिक महागाथा को प्राइम फोकस के फाउंडर और DNEG के ग्लोबल सीईओ नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में अयोध्या के राजकुमार श्रीराम के जन्म, उनके वनवास और लंकापति रावण के साथ हुए युद्ध की पूरी यात्रा को दिखाया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार हो रही है.

थिएटर्स में कब रिलीज होगी ‘रामायण’

इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा. खास बात यह है कि दोनों भागों की शूटिंग खास तौर पर आईमैक्स स्क्रीन्स के लिए की गई है. फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज कंपोजर हैंस जिमर संभाल रहे हैं.

‘रामायण’ में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर

बताते चलें फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में तो दिखेंगे ही, साथ ही फिल्म में भगवान परशुराम के रूप में उनका डबल रोल भी देखने को मिलेगा. साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता माता के रूप में नजर आएंगी. वहीं, ‘केजीएफ’ फेम यश रावण, सनी देओल हनुमान और टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे. काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति