Last Updated:August 26, 2026, 14:44 IST
Hindu Muslim Marriage : हम 21वीं सदी में जी रहे हैं. मगर, आज भी लोग धर्म-जाति से ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं. एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी रचा ली तो उसी के घरवाले उसे जान से मारने की धमकी देने लगे.
हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से शादी की.
हाथरस : प्यार एक ऐसा अहसास है, जो जाति-पाति और धर्म से उठकर है. उत्तर प्रदेश के हाथरस से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवती ने पहले हिंदू धर्म अपनाया. फिर हिंदू युवक से शादी कर ली. मगर ये समाज प्यार का दुश्मन बना हुआ है. जोड़े ने शादी के बाद पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि युवती के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
बताया जा रहा है कि निशा और विजय एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे. दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह करने का फैसला लिया. युवती का कहना है कि उसने अपनी स्वेच्छा से मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विजय के साथ शादी की है. शादी के बाद दोनों को युवती के परिजनों की ओर से कथित तौर पर धमकियां मिलने लगीं. इससे भयभीत प्रेमी दंपति ने पुलिस-प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है.
वहीं, अधिवक्ता मुकेश चतुर्वेदी के माध्यम से प्रेमी युगल द्वारा एक शपथ पत्र भी तैयार कराया गया है. शपथ पत्र में युवती निशा की ओर से स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने और विजय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने की बात कही गई है.
प्रेमी दंपति का कहना है कि उन्होंने किसी दबाव या भय में यह कदम नहीं उठाया है और दोनों अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं. अब उनकी निगाहें पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं. मामले में सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की गई है.
About the Author
काव्या मिश्राSenior Sub Editor
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ेंLocation :
Hathras,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 14:44 IST











