‘भारत में समय बिता रहे थे’ मां कैंसर से जूझ रही थीं, संजय दत्त की बेटी का छलका दर्द

Last Updated:May 22, 2026, 15:20 IST

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त का एक इंटरव्यू इन दिनों काफी चर्चा में है. इस बातचीत में उन्होंने अपनी मां के कैंसर से जूझने वाले मुश्किल दौर और अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों को लेकर खुलकर बात की.त्रिशाला ने यह भी खुलासा किया कि आखिर उस समय उनके पिता संजय दत्त उनकी मां के साथ क्यों नहीं थे. नीचे पढ़ें पूरी खबर.

जब पहली पत्नी को कैंसर हुआ तो उनके साथ क्यों नहीं थे संजय दत्त (फोटो साभार-instagram@Sanjay Dutt)

नई दिल्ली: संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि फिल्मों के आलावां वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर ही खबरों में रहे हैं. उनकी नीजी जिंदगी हमेशा से उतार-चढ़ाव से भरी रही है. पर्दे पर सुपरस्टार बनने वाले संजय दत्त ने अपनी असल जिंदगी में भी कई मुश्किल दौर देखे हैं. उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की कैंसर से मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया था.

अब सालों बाद उनकी बेटी त्रिशला दत्त ने उस मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है. त्रिशाला ने बताया कि जब उनकी मां अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रही थीं, तब संजय दत्त क्यों लंबे समय तक उनके साथ नहीं रह पाए थे.

इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

त्रिशाला दत्त ने हाल ही में इनसाइड थॉट्स आउट लाउड के साथ बातचीत के दौरान अपने बचपन और परिवार से जुड़े कई इमोशनल पहलुओं पर बात की. उन्होंने बताया कि उस समय उनके पिता भारत में अपने करियर और कानूनी मामलों में उलझे हुए थे, जिसकी वजह से वह लगातार अमेरिका में नहीं रह सकते थे. त्रिशाला के मुताबिक, उस दौर में हालात इतने आसान नहीं थे, जितने बाहर से दिखाई देते थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋचा शर्मा को ब्रेन ट्यूमर था और इलाज के लिए उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया था. शुरुआत में उनकी तबीयत में सुधार भी हुआ, लेकिन बाद में बीमारी फिर लौट आई. इसी दौरान छोटी सी त्रिशाला अपनी मां के साथ अमेरिका में रहती थीं, जबकि संजय दत्त काम और दूसरी परेशानियों की वजह से इंडिया में ज्यादा समय बिताते थे.

नाना-नानी ने की परवरिश

त्रिशाला ने बताया कि मां के निधन के बाद उनकी परवरिश उनके नाना-नानी ने न्यूयॉर्क में की. उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि स्टार किड्स की जिंदगी बहुत आसान होती है, लेकिन उन्होंने बचपन में अकेलापन और कई इनोशनल परेशानियां झेली हैं. इस इंटरव्यू में उन्होंने स्कूल के दिनों में बुलिंग और अपने भारतीय होने की वजह से झेली दिक्कतों के बारे में भी बात की थी.

उन्होंने बताया कि मां की तबियत के दौरान टेंशन की वजह से वह ओवर इटिंग करने लगीं थी, जिससे उनका वजन बढ़ गया. उन्होंने बताया कि मेरे वजन के लिए लोग मुझे बहुत कुछ कहते थे. मेरे लिए ये सबकुछ आसान नहीं था. बता दें कि त्रिशाला आज न्यूयॉर्क में एक मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल के तौर पर काम करती हैं. वे बताती हैं कि लोग उनसे पूछते है कि स्टारकिड्स की लाइफ में परेशानी नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं है. लोगों को लगता है मुझे सब कुछ आसानी से मिला है, लेकिन मैंने बहुत मेहनत की हैं. मैं परफेक्ट नहीं हूं. हालांकि मैने थेरेपिस्ट इसीलिए चुना ताकि लोगों को बता सकूं कि लाइफ में मेहनत और संघर्ष करना नॉर्मल बात है.

View this post on Instagram

संजय दत्त के लिए भी मुश्किल था दौर

ऋचा शर्मा की मौत का असर संजय दत्त पर भी गहरा पड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस घटना से पूरी तरह टूट गए थे. इससे पहले वह अपनी मां नरगिस दत्त को भी कैंसर की वजह से खो चुके थे. यही वजह है कि कैंसर से जुड़ी ये यादें दत्त परिवार के लिए हमेशा बेहद भावुक रही हैं.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति