नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की. टीम इंडिया ने 137 रनों से शानदार जीत दर्ज कर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने वाली भारत पहली टीम बन गई. भारत की बड़ी जीत की नींव सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की 64 गेंदों में 124 रनों की तूफानी शतकीय पारी ने रखी, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित ओवरों में 193/5 का मजबूत स्कोर खड़ा कियाण् 194 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और कभी भी मैच में वापसी करती नजर नहीं आई. नताशा माइल्स, यास्मीन दसवानी और मरीना लैम्पलो को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका.
स्कॉड:
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
हांगकांग, चीन महिला टीम: कैरी चैन, मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी (कप्तान), मरीना लैम्प्लो, शांज़ीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, रुचिता वेंकटेश, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, कौर महेकदीप, हैली वोंग, इकरा सहर, नताशा माइल्स.
September 3, 202623:04 IST
IND W vs HKC W Live Score: भारत ने लगातार दूसरा मैच जीता, सेमीफाइनल में बनाई जगह
IND W vs HKC W Live Score: भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराकर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 193 रन बनाए. जवाब में हांगकांग टीम 16.2 ओवर में 56 रन पर ढेर हो गई. भारत अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान से 5 सितंबर को टकराएगा.
September 3, 202622:52 IST
IND W vs HKC W Live Score: हांगकांग का सातवां विकेट गिरा, भारत बड़ी जीत की ओर
भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत की ओर अग्रसर है. भारत ने 55 के कुल स्कोर पर हांगकांग के सात विकेट गिरा दिए हैं. हांगकांग को जीत के लिए अभी 28 गेंदों पर 139 रन की जरूरत है.
September 3, 202622:32 IST
IND W vs HKC W Live Score: हांगकांग को झटके पर झटका, 36 के स्कोर पर गंवाया चौथा विकेट
IND W vs HKC W Live Score: भारतीय गेंदबाजों ने हांगकांग पर शिकंजा कस लिया है. 36 के स्कोर पर हांगकांग का चौथा विकेट गिरा. भारत इस मैच में बड़ी जीत की दहलीज पर धीरे धीरे बढ़ रहा है.
September 3, 202622:21 IST
IND W vs HKC W Live Score: हांगकांग का 9 ओवर में स्कोर 30/2
IND W vs HKC W Live Score: हांगकांग के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाज रन नहीं बनाने दे रहे. हांगकांग ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 30 रन बनाए हैं. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 193 रन बनाए थे.
September 3, 202621:52 IST
IND W vs HKC W Live Score: हांगकांग का पहला विकेट गिरा, नंदिनी ने मारिको को किया आउट
IND W vs HKC W Live Score: भारतीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने मारिको का मिडिल स्टंप उखाड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी. हांगकांग ने शुरुआती दो ओवर में 3 रन पर एक विकेट गंवा दिया है. हांगकांग की टीम 194 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है.
September 3, 202621:31 IST
IND W vs HKC W Live Score: मंधाना का शतक, भारत ने 20 ओवर में बनाए 193 रन
IND W vs HKC W Live Score: स्मृति मंधाना के शतक के दम पर भारत ने हांगकांग को 194 रन का लक्ष्य दिया है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 193 रन बनाए. मंधाना ने 64 गेंदों पर सबसे ज्यादा 124 रन की पारी खेली.
September 3, 202621:21 IST
IND W vs HKC W Live Score: मंधाना ने बनाया महारिकॉर्ड, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बैटर बनीं
IND W vs HKC W Live Score: महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहले नंबर पर पहुंच गई हैं. मंधाना ने मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज 10,868 बनाए थे. अब यह विश्व रिकॉर्ड मंधाना के नाम हो गया.
September 3, 202621:16 IST
IND W vs HKC W Live Score: मंधाना का शानदार शतक, भारत का स्कोर 160 के करीब
IND W vs HKC W Live Score: स्मृति मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक जड़ा. उन्होंने 58 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 18 शतक जड़ चुकी हैं.
September 3, 202620:57 IST
IND W vs HKC W Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा, प्रतिका रावल 10 रन बनाकर आउट
IND W vs HKC W Live Score: प्रतिका रावल 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी हैं. उन्हें जॉयलीन कौर ने मरियम के हाथों कैच कराया. भारत का दूसरा विकेट 111 के कुल स्कोर पर गिरा. क्रीज पर ऋचा घोष आई हैं.
September 3, 202620:51 IST
IND W vs HKC W Live Score:स्मृति मंधाना का 36वां अर्धशतक
IND W vs HKC W Live Score: स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. भार तने 11 ओवर में एक विकेट पर 100 रन बना लिए हैं. मंधाना के साथ दूसरे छोर पर प्रतिका रावल साथ दे रही हैं.
September 3, 202620:34 IST
IND W vs HKC W Live Score: शेफाली वर्मा 28 रन बनाकर आउट
India Women vs Hong Kong Women LIVE: शेफाली वर्मा 28 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं. उन्हें आठवें ओवर में रुचिता ने मरिना के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई. भारत ने आठ ओवर में एक विकेट पर 74 रन बना लिए हैं.
September 3, 202620:32 IST
IND W vs HKC W Live Score: भारत के 6 ओवर में 60 रन
India Women vs Hong Kong Women LIVE: भारत ने शुरुआती 6 ओवर में 60 रन बना लिए हैं. मंधाना और शेफाली की ओपनिंग जोड़ी इस समय शानदार लय में हैं. हांगकांग को पहले विकेट की तलाश है.
September 3, 202620:04 IST
IND W vs HKC W Live Score: भारत की बैटिंग शुरू, स्मृति-शेफाली क्रीज पर
India Women vs Hong Kong Women LIVE: भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है. ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. हांगकांग को पहले विकेट की तलाश है.
September 3, 202619:42 IST
IND W vs HKC W Live Score: हांगकांग की प्लेइंग इलेवन
India Women vs Hong Kong Women LIVE: हांगकांग प्लेइंग इलेवन: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांजीन शहजाद, कैरी चैन, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सिउ.
September 3, 202619:40 IST
IND W vs HKC W Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
India Women vs Hong Kong Women LIVE: भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
September 3, 202619:32 IST
IND W vs HKC W Live Score: हॉगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता
India Women vs Hong Kong Women LIVE: हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वह पहले बैटिंग करना चाहती थीं.
September 3, 202619:22 IST
नमस्कार
India Women vs Hong Kong Women LIVE: भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप का सातवां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहला मैच जीतकर दूसरे मैच में उतरी है. हांगकांग को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की ओर देख रही है. हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रन से हराया था.











