Last Updated:July 19, 2026, 10:46 IST
बेटी के साथ काम करने में नर्वस हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, लाडली शोरा के डेब्यू से पहले क्यों डरे हुए हैं एक्टर? पूरे 25 साल बाद थिएटर में वापसी कर रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद किया यह बड़ा खुलासा. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शोरा सिद्दीकी
नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी 25 साल बाद फिर थिएटर में वापसी कर रहे हैं. नवाजुद्दीन के करियर का ये एक इमोशनल और खास पल है. क्योंकि बड़े पर्दे पर नाम कमाने से पहले एक्टर ने थिएटर से ही अपने करियर की शुरुआत की थी, वहीं दूसरी बात ये कि वो अब ‘नकाब’ नाम के नाटक में अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ स्टेज शेयर करने जा रहे हैं.
ऐसे में ये पल उनके लिए काफी खास है, लेकिन वह बेटी के साथ थिएटर करने में काफी ज्यादा नर्वस थे. इसका हैरान करने वाला रीजन उन्होंने खुद न्यूज18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में शेयर किया.
नवाजुद्दीन की बेटी शोरा कर रही हैं डेब्यू
सालों बाद नवाजुद्दीन थिएटर में वापसी कर रहे हैं, ऐसे में फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक्टर की बेटी शोरा भी इसी नाटक के जरिए एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रख रही हैं. पहली बार पिता और बेटी साथ में परफॉर्म करेंगे, जिससे ये प्रोजेक्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए बेहद स्पेशल बन गया है. ‘नकाब’ की सबसे खास बात ये है कि इसमें शोरा सिद्दीकी अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं. वो भी उसी मंच से, जहां से कभी उनके पिता ने अपना करियर शुरू किया था.
बेटी के साथ काम करने में नर्वस हुए नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन की बेटी शोरा ने भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह लाइमलाइट में हमेशा आ जाती हैं. दरअसल अभी वो अपने काम के लिए नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं. फैंस तो उनकी तुलना यंग ऐश्वर्या राय से भी करते हैं. अब जल्द ही वह अपने पापा संग एक्टिंग करते दिखाई देने वाली हैं. लेकिन यह काम नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए आसान नहीं था. एक्टर अपनी बेटी के साथ काम करने में काफी ज्यादा नर्वस थे.
हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने न्यूज18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की. उन्होंने किशोर अजवानी के शो- ‘कहके रहेगा कहने वाला’ में काफी कुछ बातें शेयर कीं. इसी बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वह शोरा के साथ काम करने में क्यों नर्वस थे.
View this post on Instagram
एक्टर ने कहा- ‘मैं ज्यादा नर्वस था, क्योंकि मैं परफॉर्मेंस भी कर रहा था और उसे भी देख रहा था. एट द सेम टाइम उसके रिएक्शन्स भी देख रहा हूं और हमेशा फिक्रमंद रहता था. कहीं ऑडियंस के सामने..हमने शो कर लिया यहां पे. हालांकि रिहर्सल ही था वो, बट मेरे लिए एक टेस्ट था और उसके लिए तो था ही खैर, मेरे दो-दो टेस्ट थे. एक तो मेरा खुद का ही था और एक उसके लिए कि वो कैसा करेगी ऑडियंस के सामने जाकर नर्वस तो नहीं हो जाएगी. बट जो बच्चे होते हैं, हम उन्हें कम आंकते हैं और बच्चे संभाल लेते हैं चीजों को. आई थिंक उसका जो पहला एक्सपोजर था जो मैंने देखा, उससे मुझे बहुत कॉन्फिडेंस आया. मुझे लगा कि अब इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मुझे अपना सोचना चाहिए कि मैं कितना सही कर रहा हूं कितना गलत.’
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें
Source










