बिजली बनीं प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना-खुशी का बार्बी डॉल जैसा लुक, जवान हसीनाओं पर भारी पड़ी 66 साल की एक्ट्रेस

Last Updated:October 02, 2025, 13:21 IST

Actress Photos from Bvlgari Event : नीता अंबानी, ईशा अंबानी, प्रियंका चोपड़ा, तृप्ति डिमरी, खुशी कपूर, सामंथा रुथ प्रभु और सारा तेंदुलकर समेत तमाम सितारे एक इवेंट में नजर आए. सभी का ग्लैमरस अवतार तस्वीरों में कैद हुआ. चलिए सभी का गॉर्जियस लुक दिखाते हैं.

एक बार फिर मुंबई में हसीनाओं का मेला देखने को मिला. जहां एक से एक आउटफिट में एक्ट्रेसेज ने आउटफिट और ज्वैलरी कैरी की. एक ही छत के नीचे कई फैशन आइकॉन, बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर साउथ एक्ट्रेस नजर आईं. तो चलिए सबकी फोटो दिखाते हैं. (Image: Viral Bhayani)

नीता अंबानी और ईशा अंबानी के साथ प्रियंका चोपड़ा भी बुलगारी ज्वेलरी इवेंट में नजर आईं. ये इवेंट 1 अक्टूबर को मुंबई की NMACC में हुआ. (Image: Viral Bhayani)

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपना फैशन मजबूती से रेड कारपेट पर दिखाया. सफेद आउटफिट में वह काफी हसीन लुक में नजर आईं.(Image: Viral Bhayani)

Add News18 as
Preferred Source on Google

तमन्ना भाटिया का भी बिल्कुल मखमली अंदाज देखने को मिला. ऑफ शोल्डर ड्रेस में उन्होंने डायमंड ज्वेलरी कैरी की. पेस्टल गुलाबी ड्रेस में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं. (Image: Viral Bhayani)

सुनील शेट्टी की बेटी और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी इस शाम का हिस्सा बनीं. अथिया ने क्रॉप जैकेट के साथ सिल्क रैप स्कर्ट कैरी की. (Image: Viral Bhayani)

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लगीं. उन्होंने ब्लू थाई हाई स्लिक कैरी किया. उनकी फोटो देखकर फैंस भी इंप्रेस हो गए. (Image: Viral Bhayani)

सामंथा रुथ प्रभु भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं. उन्होंने डीप ब्लू ड्रेस कैरी की. साथ ही फ्रंट से कटआउट फ्लॉन्ट किए. वह काफी फिट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं.(Image: Viral Bhayani)

शिबानी दांडेकर ने भी खूब गजब ढाया. ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में काफी हॉट लुक कैरी किया. साथ ही फुल कॉन्फिडेंस के साथ पोज दिए. (Image: Viral Bhayani)

तृप्ति डिमरी भी बुलगारी ज्वेलरी इवेंट में छा गईं. उन्होंने इस शाम के लिए ब्लेजर इंस्पायर आउटफिट किया. वह प्रियंका के साथ भी खूब गप्पे लड़ाती नजर आईं. (Image: Viral Bhayani)

बॉलीवुड ही नहीं, कई साउथ हीरोइनों ने इस हसीन शाम में चार चांद लगाए. ये अप्सरा सी हीरोइन कोई और नहीं बल्कि कीर्ति सुरेश हैं. जिन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस कैरी की. (Image: Viral Bhayani)

डायना पैंटी का लुक भी देख लीजिए. जिन्होंने शिमरी लॉन्ग स्कर्ट के साथ स्टाइलिश टॉप कैरी किया. उनकी चमक-धमक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया. (Image: Viral Bhayani)

ये हैं मानुषी छिल्लर. जिन्होंने स्टाइलिश अवतार के साथ बड़ी सी मुस्कान के साथ बेस्ट बना दिया. ब्लैक हॉट ड्रेस में वह काफी चमक रही थीं. (Image: Viral Bhayani)

सारा तंदुलकर का बुलगारी ज्वेलरी इवेंट दिलकश अंदाज देखने को मिला. रॉयल ब्लू गाउन में वह काफी चमक रही थीं. वह भी किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही थीं. (Image: Viral Bhayani)

इन ग्लैमरस हीरोइनों को जिसने मात दी, वो हैं 66 साल की नीना गुप्ता. बुलगारी इवेंट में देख लीजिए सबसे बेहतरीन और स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं. व्हाइट ड्रेस के साथ मैचिंग पर्स उन्होंने कैरी किया. (Image: Viral Bhayani)

नीना गुप्ता के साथ उनकी बेटी मसाबा गुप्ता भी नजर आईं. मसाबा ने ब्लैक ड्रेस में अपना हसीन लुक दिखाया.(Image: Viral Bhayani)

फेमस सिंगर कनिका कपूर ने ब्लू कटआउट ड्रेस में अपना जलवा बिखेरा.(Image: Viral Bhayani)

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से छा जाने वाली अन्या सिंह भी काफी खूबसूरती भरे अंदाज में नजर आईं. उन्होंने भी बेहद गॉर्जियस ब्लैक ड्रेस कैरी की.(Image: Viral Bhayani)

ये हैं साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहन. जिन्होंने व्हाइट या ब्लैक ड्रेस को छोड़ ऑरेंज ड्रेस को चूज किया. साथ ही रेड पर्स से अपने लुक में चार चांद लगाए.(Image: Viral Bhayani)

मृणाल ठाकुर हाल में ही अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में नजर आई थीं. इस इवेंट में वह ब्लैक ड्रेस और हाई हील्स के साथ जलवा बिखेरती नजर आईं. (Image: Viral Bhayani)

आमिर खान के साथ हाल में ही जेनेलिया डिसूजा ने सितारे जमीन में काम किया था. अब वह बुलगारी ज्वेलरी इवेंट का हिस्सा भी बनीं. जहां उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट कैरी की. (Image: Viral Bhayani)

नीता अंबानी और ईशा अंबानी का भी बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला. नीता अंबानी ट्रेडिशनल पंचरंगी साड़ी में नजर आईं तो ईशा ने ब्लैक डिसेंट ड्रेस कैरी की. (Image: Viral Bhayani)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 02, 2025, 13:21 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति