फरहाना भट्ट के सिर सजा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ताज? ग्रैंड फिनाले सेट से वीडियो हुआ लीक

Last Updated:September 14, 2026, 13:38 IST

khatron ke khiladi 15 finale twist: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल फरहाना की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि फरहाना भट्ट ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है . रविवार को मुंबई में हुए ग्रैंड फिनाले शूट के बाद सोशल मीडिया पर फरहाना के विनर बनने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. जानें क्या है पूरी खबर-

क्या जीत गई फरहाना भट्ट? (फोटो साभार-instagram@farrhana_bhatt)

नई दिल्ली: रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है . शो में रोजाना आ रहे खतरनाक स्टंट्स और कंटेस्टेंट्स के बीच की कड़ी टक्कर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है . वहीं दूसरी तरफ ‘बिग बॉस 17’ फेम फरहाना भट्ट भी अपने निडर अंदाज और हर स्टंट को शानदार तरीके से पूरा करने की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं . हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ग्रैंड फिनाले मुंबई में शूट हुआ. ऐसे फैंस ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी किसके हाथ में जाने वाली है .

इसी बीच खबरें आ रही हैं कि फरहाना ने इस शो कि ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, इस खबर को हवा तब मिली जब फरहाना का एक वीडियो वायरल हुआ. चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

‘KKK 15’ की विनर बनी फरहाना भट्ट?

फिनाले शूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में फरहाना भट्ट रोहित शेट्टी को गले लगाते दिख नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो में फायरवर्क्स भी देखने को मिल रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फरहाना के चाहने वाले कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. हालांकि सच क्या है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

वहीं दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा को लेकर भी यही दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. दरअसल अविनाश की भी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें अविनाश बाइक पर स्टेज पर अपनी ग्रैंड एंट्री मारते नजर आ रहे हैं. जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अविनाश ने ये शो जीत लिया है.

चर्चा में है रोहित शेट्टी का शो

बता दें कि विनर का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन जब से ग्रैंड फिनाले शूट हुआ है, रोहित शेट्टी का शो लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब देखना ये होगा कि इस शो की ट्रॉफी कौन अपने नाम करता है. हालांकि विनर कौन बना है ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. ऐसे में दोनों ही कंटेस्टेंट के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

September 14, 2026, 13:31 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति