Last Updated:May 08, 2026, 16:06 IST
Pratapgarh Bypass News: प्रतापगढ़ शहर को जल्द ही एक नए ग्रीनफ़ील्ड बाईपास की सौगात मिलने वाली है. 330 हेक्टेयर में 52 किमी लंबे इस बाईआपस के बनने से शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. इस बाईपास के लिए तेजी से जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. इसके लिए किसानों को 300 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलेगा.
ख़बरें फटाफट
प्रतापहारः में बनेगा 52 किमी लंबा एक्सप्रेसवे (सांकेतिक तस्वीर )
प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ जिली में यातायात को सुगम बनाने के लिए 52 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है. इस परियोजना के लिए 330 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसके बदले किसानों को करीब 300 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. जमीन खरीदने की प्रक्रिया बहुत तेज से हो रही है. इस बाईपास के बनने से शहरवासियों को जाम के जहां से मुक्ति मिलने की उम्मीद है.
यह दो लेन का बाईपास वर्मानगर से चिरकुट्टी तक एनएच-31 पर बनाया जाएगा. यह लालगंज, सदर और रानीगंज तहसीलों से होकर गुजरेगा और 47 गांवों को प्रभावित करेगा. परियोजना में दो फ्लाईओवर, दो अंडरपास, 41 बॉक्स कल्वर्ट और 33 पाइप कल्वर्ट बनाने का भी प्रावधान है. मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. करीब 80 प्रतिशत जमीन उपलब्ध होने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि इस महीने या अगले महीने तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
बेहतर होगी यातायात व्यवस्था
प्रशासन के अनुसार, शहर के अंदर बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह बाईपास अहम साबित होगा. पहले से ही प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के समांतर 20 किलोमीटर लंबा बाईपास बन रहा है, जबकि कुछ हिस्सों में काम पूरा भी हो चुका है. नए ग्रीनफील्ड बाईपास के बनने से प्रतापगढ़ के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय बाजारों को भी जाम से राहत मिलेगी. सरकार इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दे रही है.
About the Author
Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Pratapgarh,Uttar Pradesh










