Last Updated:May 09, 2026, 15:02 IST
UP Weather Forecast: पूरे उत्तर प्रदेश में बीते दिन अचानक मौसम ने करवट ले ली. कहीं तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. वहीं, कहीं धूप ने खूब सताया. कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, पीलीभीत, संभल से लेकर बरेली तक मौसम का रुख बदला रहा. मौसम विभाग ने आज 17 जिलों के लिए आंधी-बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है.
आज कैसा मौसम रहेगा.
UP Weather Today in Hindi: उत्तर प्रदेश में कई दिनों से आंधी-तूफान का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. शुक्रवार सुबह जालौन में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. काले बादल छाने की वजह से अंधेरा छा गया. दोपहर के वक्त आगरा में अचानक मौसम बदल गया. बिजली कड़कने लगी. करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई. मऊ में बारिश के साथ ओले भी गिरे. आइए जानते हैं आज गाजियाबाद से लेकर प्रयागराज, मेरठ और बुलंदशहर तक मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mausam: यूटर्न लेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर-प्रयागराज समेत 17 जिलों में आज बारिश हो सकती है. आंधी और बिजली गिरने का भी अलर्ट है. आईएमडी का कहना है कि प्रदेश में 30 अप्रैल से बारिश हो रही है. इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. अधिकतम तापमान 10°C तक गिर गया है. गाजियाबाद में शुक्रवार को धूप निकली और मौसम साफ रहा. अधिकतम तापमान फिर भी 35 डिग्री से नीचे ही रहा. अनुमान है कि 13 मई से मौसम फिर यूटर्न लेने वाला है. मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
UP IMD Alert: शहरों का हाल जानिए
लखनऊ में सुबह से मौसम साफ रहा. हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. वहीं. गोरखपुर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा. सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली. 40-45 की रफ्तार से हवाएं चलीं. इसके अलावा, आगरा में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही. बीच-बीच बारिश हुई. मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई. तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा. वहीं, वाराणसी में सुबह से ही तेज धूप निकली. तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले एक सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम ?
- 10 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. बादल छाए रहेंगे. गर्मी बढ़ेगी.
- 11 मई: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. तेज धूप निकलेगी. दिन का पारा चढ़ेगा.
- 12 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. तेज हवाएं चलेंगी.
- 13 मई: पूरे प्रदेश में बादए छाए रहेंगे. गरज-चमक के साथ बारिश होगी. आंधी चलेगी.
पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ रहा कमजोर
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ रहा है. इसके चलते मौसम साफ होगा और गर्म हवाएं फिर से सक्रिय हो जाएंगी. हालांकि राहत की खबर यह है कि जल्दी ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में फिर बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज पूर्वी यूपी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. कल से मौसम में बदलाव शुरू होगा, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि फिलहाल लू को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके असर से 12 मई से पश्चिमी यूपी और तराई बेल्ट में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh











