Last Updated:October 04, 2025, 15:06 IST
Pawan Singh New Car: पावरस्टार पवन सिंह के कुनबे में एक और चमचमाती गाड़ी की एंट्री हो गई है. उन्होंने इस नवरात्रि के मौके पर लैंड क्रूजर का सबसे लेटेस्ट मॉडल खरीदा है. कीमत और खासियत जान आप चौंक जाएंगे.
भोजपुरी के पावरस्टार को महंगी गाड़ियों का शौक है. कोई भी नई मॉडल की गाड़ी होती है उसे वो खरीद लेते हैं. गाड़ी सस्ती हो या महंगी, जो उनको पसंद आ गई वो गाड़ी उनके दरवाजे पर होती है. हाल ही में, नवरात्रि के मौके पर उन्होंने एक और महंगी गाड़ी खरीदी है.
कई महीने पहले ही उन्होंने इस गाड़ी को बूक किया था जिसकी डिलीवरी नवरात्रि के मौके पर हुई. अपनी मां, भाभी, भाई, भतीजा सहित पूरे परिवार के साथ पवन सिंह शो रूम पहुंचे और 03 करोड़ की गाड़ी खरीद कर घर लाएं.
पवन सिंह के कुनबे में शामिल होने वाली नई गाड़ी टोयोटा कंपनी की लैंड क्रूजर की सबसे लेटेस्ट मॉडल है. इसका नाम लैंड क्रूजर LC300 GR-Sport है. इसके दो वेरिएंट ZX और दमदार ऑफ-रोड क्षमता वाला GR-स्पोर्ट है. इसे भारत में 2025 में ही लॉन्च किया गया है. यह गाड़ी दुनिया भर में मशहूर लैंड क्रूजर सीरीज की लेटेस्ट जनरेशन का हिस्सा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
घर लाने के बाद उन्होंने खुद इस गाड़ी को चलाया और इसके सभी फीचर्स को चेक किया. बाजार में इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ है. 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन दिया गया है, जो 309 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. 110 लीटर का डीजल टैंक है.
इसपर भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि लैंड क्रूजर खरीदना कोई बड़ी बात थोड़े है. कोई भी ले सकता है. 50 लाख देखकर बाकी ईएमआई करवा दो. कोई भी ले सकता है.
आपको बता दें कि इसमें 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, फ्रंट-सेंटर-रियर डिफरेंशियल लॉक, और E-KDSS है जो इसे कठिन रास्तों में भी चलने के लिए योग्य बनाता है. कार में लग्जरी और टेक्नोलॉजी का भी ध्यान रखा गया है. इसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL ऑडियो, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले और टोयोटा सेफ्टी सेंस पैकेज जैसे कई लेटेस्ट और लग्जरी फीचर्स शामिल हैं.
सात लोगों के बैठने की जगह है. सफेद और ब्लैक रंग वाली गाड़ी पवन सिंह बेहद पसंद आई. इस गाड़ी की मजबूती को देखकर एक्सपर्ट इसे पहियों पर चलने वाला टैंक पुकारते हैं. साथ ही एक लक्जरी SUV का भी आनंद मिलता है. ऑफ-रोडिंग का मजा लेने के लिए यह मॉडल बेस्ट है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 04, 2025, 14:56 IST











