Last Updated:October 02, 2025, 11:05 IST
ऋषि कपूर ने अपने करियर की पहली फिल्म में ही दिखा दिया था कि रोमांटिक हीरो बनकर वह एक्टिंग की दुनिया में धाक जमाने वाले हैं. लेकिन ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद भी अपने करियर में उन्होंने 19 डिजास्टर फिल्में दे डाली थी.
नई दिल्ली. ऋषि कपूर ने यूं तो पिता की फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था. लेकिन लीड हीरो वह पहली बार फिल्म बॉबी में नजर आए थे. डेब्यू फिल्म से ही वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे.इस फिल्म की सफलता से उन्होंने अपने पिता राज कपूर के संकट हर लिए थे. फिर भी करियर में उन्होंने एक-दो नहीं 19 डिजास्टर फिल्में दी थी.
ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत ही हिट फिल्म से की थी. करियर में उन्होंने कई ऐसी यादगार फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी पसंद करते हैं. लेकिन अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी जो डिजास्टर साबित हुईं
यकीनन बात हैरान करने वाली है कि ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार ने एक या दो नहीं बल्कि 19 ऐसी फिल्मों में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई थी. साल 2019 में आई द बॉडी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी. फिल्म में ऋषि कपूर के साथ इमरान हाशमी भी नजर आए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2019 में ही उन्होंने फिल्म झूठा कहीं का में काम किया था. उनकी इस फिल्म में जिमी शेरगिल भी नजर आए थे. सनी सिंह ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी.
साल 2017 में भी वह फिल्म पटेल की पंजाबी वेडिंग में नजर आए, फिल्म में परेश रावल, वीर दास और प्रेम चोपड़ा ने भी काम किया था. इसके अलावा साल 2015 में आई वेडिंग पुलाव भी डिजास्टर थी. इनके अलावा, ऑल इज वेल, साल 2014 में आई फिल्म कांची: द अनब्रेकेबल और टेल मी ओ खुदा भी डिजास्टर ही थी.
इनके अलावा, सदियां साल, फिल्म चिंटू जी, कल किसने देखा , लव के चक्कर में, प्यार में ट्विस्ट, राजू चाचा, कारोबार , जय हिंद , कौन सच्चा कौन झूठा साल 1997 जैसी फिल्में भी डिजास्टर ही साबित हुई थी.
ऋषि कपूर की साल साल 1995 में आई साजन की बाहों में भी महाफ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ रवीना टंडन ने भी काम किया था.वहीं प्रेम योग, मोहब्बत की भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी.
बता दें कि ऋषि कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ साल 1982 में फिल्म प्रेम रोग में काम किया था. ऋषि कपूर की ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. आज भी लोग इस फिल्म को भूल नहीं पाए हैं. यही वजह है कि वह 19 डिजास्टर देकर भी सुपरस्टार कहलाते थे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 02, 2025, 11:05 IST











