नई दिल्ली: 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पहला बैच रवाना हो चुका है. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को सुबह 9 बजे के आसपास इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर स्पॉट किया गया. एक-एक करके सारे स्टार्स टीम बस से एयरपोर्ट में दाखिल हुए.
एयरपोर्ट पर सुबह से ही फैंस का जमावड़ा लगा हुआ था. अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे थे. फैंस के लिए रोहित शर्मा किसी दिवाली के गिफ्ट से कम नहीं है. हिटमैन ने टीम बस से उतरते ही ऑटोग्राफ दिया.
: Rohit Sharma and team India leave for Australia.🇮🇳️
पहले बैच में कौन-कौन से प्लेयर्स थे?
विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ चुके हैं.
India’s cricket stars Rohit Sharma and Virat Kohli are back for the Australian white-ball tour, with Shubman Gill now leading the ODI side. This marks a significant leadership transition as the team gears up for future tournaments. pic.twitter.com/2m1mvG5Fko
प्लेयर्स का दूसरा बैच आज रात नौ बजे रवाना होगा, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर शामिल होंगे.
भारतीय वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल
ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल: भारतीय टीम तीन वनडे और पांच टी-20 मैच की सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया जा रही है. पहला वनडे 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 और फिर 25 अक्टूबर को आखिरी वनडे खेला जाएगा. इसके बाद पांच मैच की टी-20 सीरीज होगी. जिसकी शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी. वनडे मुकाबले सुबह 9 बजे तो टी-20 मैच दोपहर पौने दो बजे से खेले जाएंगे.










