जब तक रोहित रिटायर नहीं होगा, उसको मौका नहीं मिलेगा…सहवाग ने किसके लिए कहा
Last Updated:June 13, 2026, 16:00 IST
यशस्वी जायसवाल को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने खास बात की है. उन्होंने कहा अभी उनकी जगह वनडे टीम में नहीं बन रही. रोहित शर्मा जब रिटायर हो जाएंगे तो उनको मौका मिलना तय है. यशस्वी के पास तीनों ही फॉर्मेट में खेलने की क्षमता है.
सहवाग ने कहा, रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद यशस्वी को वनडे टीम में नियमित मौका मिलेगा
नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल की वनडे टीम में जगह नहीं बन रही. विराट कोहली के चोटिल होकर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद उनको चयनकर्ताओं ने चुना है. पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद यशस्वी जायसवाल वनडे टीम में नियमित रूप से खेलेंगे.
सहवाग ने कहा कि जायसवाल के पास सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है. फिलहाल उन्हें मौके का इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि ओपनिंग में जगह खाली नहीं है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ओपनिंग में अपनी जगह पक्की कर ली है. जायसवाल को तभी मौका मिलता है, जब इनमें से कोई सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होता. जायसवाल ने अब तक मिले कुछ वनडे मौकों में अपनी काबिलियत दिखा दी है, खासकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में नाबाद शतक (116* रन, 121 गेंद) बनाकर.
सहवाग ने क्रिकबज शो में कहा, “अभी जगह नहीं है. शुभमन गिल कप्तान हैं. रोहित शर्मा खेल रहे हैं. जैसे ही रोहित शर्मा रिटायर होंगे, आप जायसवाल को वाइट-बॉल और वनडे क्रिकेट में खेलते देखेंगे. रुतुराज गायकवाड़ उनके प्रतिद्वंदी हो सकते हैं. अगर आप तीन ओपनर लेते हैं, तो जायसवाल उनमें जरूर होंगे.”
“देखिए, वह वनडे टीम में तभी आए हैं जब गिल या शर्मा उपलब्ध नहीं थे. ऐसा नहीं था कि उन्हें मौका मिला और उन्होंने प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने जब मौका मिला, बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसा नहीं था कि उन्हें खराब प्रदर्शन के बाद बाहर किया गया. वह टीम में इसलिए थे क्योंकि कोई और नहीं खेल रहा था.
सहवाग ने आगे कहा, “ईशान किशन भी वनडे क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई है. वह भी एक खिलाड़ी हैं जो दावेदार हैं. मैं जायसवाल को वनडे और टी20 में यानी तीनों फॉर्मेट में देखना चाहूंगा. वह ऐसा खिलाड़ी है जो तीनों फॉर्मेट में खेल सकता है.”
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










