जिस मकान को आलीशान बना रहा था चंदा चोर लवकुश, उसपर चलेगा बुलडोजर, मिला नोटिस

Last Updated:July 02, 2026, 10:44 IST

Ram Mandir Luv Kush Mishra News : राम मंदिर दान चोरी के आरोपित लवकुश मिश्रा के खिलाफ अब प्रशासन बड़े एक्शन की तैयारी में जुट गया है. आरोपित लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर चुका है और इसके लिए परिवार को नोटिस भी दे दिया है. अगर तय समय पर जवाब नहीं मिलता है तो बुलडोजर एक्शन तय है.

आरोपित लवकुश मिश्रा के घर पर चल सकता है बुलडोजर

अयोध्याः राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी करने वाले आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. लवकुश की पत्नी के नाम पर बन रही एक बिल्डिंग को लेकर अथॉरिटी ने नोटिस जारी किया है. प्रशासन ने एक हफ्ते के भीतर लवकुश के परिजनों से जवाब मांगा है. साथ ही प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर जवाब नहीं मिला तो निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती. बता दें कि आरोपित लवकुश मिश्रा के घर से 14 लाख 25000 रुपये बरामद किया गया था.

3-4 महीने में तैयार होने वाला था लवकुश का आलीशान मकान
बता दें कि आरोपित लवकुश मिश्रा दो मंजिला आलीशान मकान बनवा रहा था, जो लगभग 3-4 महीने में तैयार होने वाला था. यह जमीन उसने अपनी पत्नी के नाम पर लिया था. उसके पड़ोसियों ने दावा किया था कि लवकुश की गिरफ्तारी के बाद से उसका परिवार यहां नहीं दिखा था. हाल ही में निर्माण कार्य बंद हुआ है.

घर में लिफ्ट लगवाने तक के लिए लवकुछ ने छोड़ी थी जगह
लवकुश के पड़ोसी राजकुमार पांडे ने बताया था कि लवकुश ने साल 2025 के अक्टूबर महीने में 1000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी. जमीन की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है. इस पर ही तीन मंजिला मकान बन रहा था. मकान बनाने में अभी तक लवकुश ने करीब 80 से 90 लाख रुपये खर्च कर दिए थे. अयोध्या का शहादत गंज इलाका, जय पुरिया स्कूल के यह 1000 स्कॉयर फीट ज़मीन खरीदी गई थी. एक फ्लोर पर बड़ा कीचन, चार कमरे, लिफ़्ट लगाने के लिए स्पेस, सेकेंड फ्लोर पर कमरे के अंदर कमरा, 5 कमरे, तीसरे फ्लोर पर सरिए निकले हुए हैं. तीसरा फ्लोर बनाने की  भी तैयारी थी.

20 हजार की नौकरी में तैयार कर रहा था महल
बताया जा रहा है कि एक फ्लोर के कंस्ट्रक्शन और फिनिशिंग में लगभग 30 लाख रुपए का अनुमानित खर्चा था. तीन फ्लोर का सीधा 80 से 90 लाख का खर्चा था. जमीन मिलाकर डेढ़ करोड़ की इन्वेस्टमेंट थी. 20 हजार रुपए की नौकरी करने वाले लवकुश ने पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम से जमीन खरीदी थी. इस जमीन का बैनामा रजिस्ट्री अक्टूबर 2025 में हुई थी. पड़ोसी राजकुमार पांडे ने बताया कि यह लवकुश की जमीन है, रजिस्ट्री कन्फर्म है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति