कौन हैं भारत के 5 अमीर सुपरस्टार, 1 बन गया दुनिया का सबसे रईस सितारा, 90s की हसीना ने अमिताभ बच्चन को पछाड़ा

Last Updated:October 02, 2025, 12:41 IST

Top 5 Richest celebs in India 2025: हुरुन रिच लिस्ट 2025 सामने आ चुकी है. जहां 5 बॉलीवुड सेलेब्स की धाक देखने को मिली है. इसमें शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है तो जूही चावला, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, करण जौहर जैसे सितारे भी शामिल हैं. चलिए सबकी कमाई का हिसाब-किताब बताते हैं.

हर साल आने वाली अमीरों की लिस्ट 1 अक्टूबर 2025 को आई. ये है हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025. जिसमें भारतीय सेलेब्रिटिज का दबदबा भी देखने को मिला. एक बार फिर शाहरुख खान देश के सबसे अमीर एक्टर बन गए तो 90 के दशक की हीरोइन ने दूसरे नंबर पर आकर अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ दिया.

हुरुन रिच लिस्ट (Hurun India Rich List 2025) के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान बिलेनियर क्लब में शामिल हो गए हैं. उनकी साल 2025 तक की नेटवर्थ 12490 करोड़ रुपये आंकी गई हैं. वह एक्टर के साथ साथ रेड चिलीज एंटरटेंमेंट और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं. शाहरुख खान ने इस बार कई ग्लोबल हस्तियों को भी पछाड़ दिया है.

वहीं अमीर स्टार्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला हैं. शाहरुख खान की बिजनेस पार्टनर और कारोबारी जय मेहता की पत्नी जूही चावला की नेटवर्थ 7,790 करोड़ रुपये हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जूही चावला की नेटवर्थ अमिताभ बच्चन से लेकर साउथ सितारों से भी अधिक है. वहीं कोई भी फीमेल एक्ट्रेस अमीरी के मामले में उनके आसपास भी नहीं हैं.

जूही चावला ने 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है. वह लीड हीरोइन के तौर पर 13 साल से फिल्मों से दूर हैं. हालांकि वह फैमिली बिजनेस में लगातार एक्टिव हैं. जूही चावला की इनकम का बड़ा सोर्स आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है जिसमें वह शाहरुख खान की पार्टनर हैं.

हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर सितारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन एंड फैमिली हैं. एक्टर के साथ साथ ऋतिक का अपना स्पोर्ट्स ब्रांड HRX भी है. उनकी नेटवर्थ 2160 करोड़ रुपये बताई गई है.

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर करण जौहर हैं. धर्मा प्रोडक्शन के मालिक और फिल्ममेकर करण जौहर की नेटवर्थ 1880 करोड़ रुपये हैं. करण जौहर ने पिछले साल बिजनेसमैन अदार पूनावाला को अपने प्रोडक्शन हाउस के कुछ स्टेक बेचे थे. इसके अलावा उनके पास त्यानी ज्वैलरी और एक रेस्टोरेंट व कुछ स्टार्टअप में हिस्सेदारी है.

वहीं पांचवे नंबर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं. उनकी नेटवर्थ 1630 करोड़ रुपये हैं. बिग बी और उनकी फैमिली एक्टिंग के अलावा कई निवेशों से जुड़े हुए हैं. स्विगी, पीबी फिनटेक जैसी कंपनियों में उन्होंने इन्वेस्ट किया हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 02, 2025, 12:41 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति