कोई OTP को तो कोई बढ़े दाम को बता रहा कारण, LPG गैस की किल्लत पर बोली जनता

अमेठी: ईरान और इजरायल के युद्ध के बीच तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं. ऐसे में अब गैस की समस्या को लेकर भी उपभोक्ता परेशान हैं. उनका मानना है कि गैस की दिक्कत ना हो, इसलिए वह सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पर कतार में खड़े हैं. लोकल 18 ने ग्राउंड पर जाकर लोगों से बातचीत की. जिम्मेदारों का इस पूरी समस्या पर कहना है कि गैस की किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है. बस थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है, जिसके कारण उपभोक्ता परेशान हैं और वह जल्दबाजी में ऐसे कदम उठा रहे हैं.

अमेठी के गैस एजेंसी के पास लोग धूप में लाइन लगाकर खड़े हैं. उपभोक्ताओं ने लोकल 18  से बताया कि गैस की पर्ची कट जा रही है, लेकिन उन्हें सिलेंडर एक से डेढ़ घंटे या 2 घंटे बाद दिया जा रहा है. उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि एक से ज्यादा सिलेंडर उन्हें नहीं दिया जा रहा है. इसके साथ ही ओटीपी की समस्या भी उन्हें परेशान कर रही है, जिसके कारण सिलेंडर मिलने में दिक्कतें हैं.

2 घंटे से सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे उपभोक्ता
एक उपभोक्ता साहिल कुमार ने कहा कि वे करीब 2 घंटे से गैस एजेंसी पर बैठे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला, सिर्फ पर्ची काटी है. सिलेंडर 4 बजे तक देने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि हर उपभोक्ता को कुछ ना कुछ समस्या आ रही है. किसी की पर्ची कट गई, तो उसे सिलेंडर नहीं मिला, किसी का ओटीपी नहीं आ रहा है, तो किसी का मैसेज ना आने से वो परेशान है.

ऐसे में सभी उपभोक्ता को समस्या आ रही है उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कमी यदि होगी तो पक्के घर वाले कहां जाएंगे फिलहाल उन्होंने कहा कि सिलेंडर यदि समय पर मिल जाए तो बेहतर होगा उन्होंने प्रशासन से यह भी कहा कि व्यवस्थाएं थोड़ी व्यवस्थित करनी चाहिए जिससे उपभोक्ता को परेशानी ना हों

व्यवस्था में सुधार की जरूरत
वहीं एक और उपभोक्ता बालकृष्ण शुक्ला ने कहा कि उपभोक्ता सिर्फ अफवाहों को लेकर परेशान हैं कि सिलेंडर की कीमत बढ़ी है, इसके कारण यह भीड़ है. उन्होंने कहा कि गैस मिल रहा है, लेकिन थोड़ा समय लग रहा है. ओटीपी की समस्या है और पर्ची नहीं कट रही है, जिसके कारण लोगों को दिक्कत हो रही है. इस व्यवस्था में थोड़ी सुधार होनी चाहिए.

बेवजह गैस एजेंसी के पास ना लगाएं भीड़ 
वहीं भारत गैस एजेंसी के जिम्मेदार और डीलर विजय किशोर तिवारी ने कहा कि सिर्फ अफवाह के कारण लोग ज्यादा सिलेंडर भरवाने के चक्कर में परेशान हैं. जिले में गैस की किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है. उन्होंने यह कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए. इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं को जरूरत है, वही सिलेंडर ले जाएं. जिनको जरूरत नहीं है, वह बेवजह गैस एजेंसी के पास भीड़ ना लगाएं, वरना समस्या हो सकती है.

उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं और विभाग की तरफ से भी उन्हें पूरा आश्वसन दिया जा रहा है कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत सिलेंडर को लेकर नहीं होगी. उन्होंने कहा कि 60 रुपए गैस का दाम बड़ा है, जिसके कारण थोड़ी बहुत समस्या आ रही है, बाकी कोई दिक्कत नहीं है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति